Advertisement

न्यायालय में कौन सा समास है? न्यायालय का समास-विग्रह क्या है?

Nyayalay mein kaun sa samas hai? Nyayalay ka samas-vigrah kya hota hai?

न्यायालय में कौन सा समास है?

तत्पुरुष समास – न्यायालय शब्द में तत्पुरुष समास है।
न्यायालय में समास का उपभेद चतुर्थी तत्पुरुष ( सम्प्रदान तत्पुरूष ) समास है
Nyayalay mein kaun sa Samas hota hai?
Tatpurush Samas – Nyayalay shabd mein Tatpurush Samas hai.

न्यायालय का समास-विग्रह क्या है? Nyayalay ka Samas-Vigrah kya hai?

न्यायालय शब्द का समास-विग्रह निम्नानुसार होगा :

Advertisement

समास (समस्त पद) समास-विग्रह
न्यायालय : न्याय के लिए आलय
Nyayalay : Nyay ke liye aaly

क्योंकि न्यायालय में तत्पुरुष समास है इसलिए हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए तत्पुरुष समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण को यहाँ पर संक्षेप में समझाया है। अगर विद्यार्थी तत्पुरुष समास को विस्तार से पढ़ना चाहें तो नीचे दिये गए लिंक (तत्पुरुष समास की परिभाषा – ) पर जा कर पढ़ सकते हैं।

Advertisement

तत्पुरुष समास की परिभाषा –

तत्पुरूष समास ‌– [ सूत्र-प्रायेण उत्तरपदार्थ प्रधानस्तत्पुरूष: ]-जिस समास में उत्तर पद के अर्थ की प्रधानता हो तथा पूर्व पद में द्वितीया से सप्तमी विभक्ति तक का लोप हो , उसे तत्पुरूष समास कहते है।

तत्पुरुष समास के उदाहरण –

चतुर्थी तत्पुरुष ( सम्प्रदान तत्पुरूष ) समास के उदाहरण नीचे दिये गए हैं। विद्यार्थियों को इनका लिख लिख कर अभ्यास करना चाहिए।

Advertisement

समास (समस्त पद) – समास-विग्रह
रसोईघर – रसोई के लिए घर
राहखर्च – राह के लिए खर्च
परीक्षा भवन – परीक्षा के लिए भवन
हथकड़ी – हाथ के लिए कड़ी
ब्राह्मणदक्षिणा – ब्राह्मण के लिए दक्षिणा
धर्मशाला – धर्म के लिए शाला
मालगोदाम – माल के लिए गोदाम
देशभक्ति – देश के लिए भक्ति
युद्धभूमि – युद्ध के लिए भूमि
यज्ञवेदी – यज्ञ के लिए वेदी

समास की परिभाषा :

समास का तात्पर्य होता है-‘संक्षिप्तीकरण’ और इसका शाब्दिक अर्थ होता है छोटा रूप। अथार्त जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को समास (Samas) कहते हैं। समास रचना में दो पद होते हैं। प्रथम पद को ‘पूर्वपद ‘ कहा जाता है और द्वितीय पद को ‘उत्तरपद ‘ कहा जाता है। इन दोनों से जो नया शब्द बनता है वो”समस्त पद” या” सामासिक शब्द” कहलाता है।

समास-विग्रह क्या होता है?

जब समस्त पद के सभी पद अलग-अलग किये जाते हैं उसे समास-विग्रह (Samas Vigrah) कहते हैं। समास-विग्रह सामासिक पद के शब्दों के मध्य संबंध को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है।

Advertisement

परीक्षा में न्यायालय समस्त पद को लेकर कई प्रकार से प्रश्न पूछा जा सकता है जैसे कि न्यायालय में कौन सा समास है? न्यायालय शब्द में कौन सा समास होगा? न्यायालय में कौन सा समास होता है? न्यायालय में कौन सा समास है बताइये न्यायालय का समास विग्रह बताइए न्यायालय का समास विग्रह क्या है? न्यायालय का समास विग्रह क्या होगा? आदि।

समास – परिभाषा, भेद, उदाहरण, समास-विग्रह

समास अभ्यास प्रश्न (Samas Worksheet)

चौराहा में कौन सा समास है
कौन सा समास है?
हिमालय में कौन सा समास है
मनोज में कौन सा समास है
आपबीती में कौन सा समास है
इकतीस+में+कौन+सा+समास+है
भूखंड में कौन सा समास है
धर्माधर्म में कौन सा समास है
धर्मवीर का समास विग्रह
ध्यानमग्न का समास विग्रह
समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए
भयभीत का समास विग्रह
समास-विग्रह कीजिए
पाठशाला का समास विग्रह
समास-विग्रह कीजिए class 8
धर्माधर्म का समास विग्रह

25 Important परीक्षा में पूछे जाने वाले सामासिक शब्द के उदाहरण:

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समास संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें मार्क्स लाना आसान होता है किन्तु सही जानकारी और अभ्यास के अभाव में अक्सर विद्यार्थी समास के प्रश्न में अंक लाने में कठिनाई अनुभव करते हैं। हमने प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले समास के उदाहरण और समास-विग्रह के महत्वपूर्ण सामासिक पदों का संकलन किया है जिनका अभ्यास करके आप पूर्ण अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply