Advertisement

तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए में कौनसा अलंकार है?

तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत काव्य पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है क्योंकि इसमें त वर्ण की आवृत्ति हो रही है। त के प्रयोग से कविता सुंदर बन गई है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जहां काव्य में एक वर्ण की आवृत्ति होती है वहाँ वृत्यानुप्रास होता है। इस पंक्ति में त वर्ण की आवृत्ति हो रही है इसलिए इसमें वृत्यानुप्रास का प्रयोग हुआ है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply