२०१७ में निर्माण कार्य समापन के बाद भारत में निर्मित चेनाब पुल विश्व का सबसे ऊँचे रेल पुलों में से एक होगा ! चेनाब नदी पर बना यह पुल नदी से 359 मीटर ऊँचा है. इसकी कुल लम्बाई 1315 मीटर है.
3. हिंदी हमारी मातृभाषा नहीं है.
भारत की अपनी कोई मातृभाषा नहीं है ! हालाँकि हिंदी एवं इंग्लिश देश की आधिकारिक भाषाएं हैं पर संवैधानिक रूप से भारत की अपनी कोई एक मातृभाषा नहीं है.
इसीप्रकार हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल नहीं है! खेल मंत्रालय ने ये साफ़ कर दिया की भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी नहीं है. वास्तव में कोई भी खेल हमारा राष्ट्रीय खेल नहीं है! प्रमाण : Hockey is not our national sport
4. चन्द्रमा पर पानी की खोज भारत ने की !
सितम्बर 2009 में , इसरो के चंद्रयान ने Moon Mineralogy Mapper (एक यंत्र) के द्वारा सबसे पहले चाँद पर पानी होने की पुष्टी की!
5. भारत की कबड्डी टीम ने सारे विश्व कप जीते हैं.
भारत की कबड्डी टीम ने आज तक हुए सरे विश्व कप प्रतियोगिताएँ जीती हैं ! अब तक हुए 5 पुरुष कबड्डी विश्व कप प्रतियोगिताओं को भारत ने जीता है! इसी प्रकार हमारी महिला कबड्डी टीम ने भी आज तक एक भी विश्व कप नहीं गंवाया!
6. फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर भारतीय थीं
रूचि सांघवी फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर हैं जिन्होंने २०१० में फेसबुक छोड़ दिया और खुद की कंपनी Cove बनाई जिसे बाद में ड्रॉपबॉक्स को बेच दिया
7. दुनिया की सबसे बड़ी रसोई भारत में
स्वर्ण मंदिर की रसोई जिसे लंगर नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है जहाँ प्रतिदिन 100,000 से भी ज्यादा लोगों के लिए खाना बनता है तथा इसका मुफ्त वितरण किया जाता है!
8. एक नज़र उत्तरप्रदेश की आबादी पर
जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरप्रदेश दुनिया का चौथा सबसे आबादी वाला क्षेत्र है! उत्तर प्रदेश की जनसंख्या विश्व के 192 देशों को पीछे छोड़ देती है ! सिर्फ चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया की जनसँख्या उत्तरप्रदेश से अधिक है!
9. दिल्ली से लाहौर की दूरी उतनी ही है जितनी की दिल्ली से लखनऊ की.
दिल्ली से लाहौर और लखनऊ दोनों सामान दूरी पर स्थित हैं ! ये बात और है की आपकी लाहौर (पाकिस्तान) की यात्रा लखनऊ की यात्रा से कहीं ज्यादा मुश्किल होगी!
10. भारत का चाय प्रेम
1920 तक भारत में अंग्रेजों के अलावा कोई चाय नहीं पीता था पर आज भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है!
यदि आपको भारत के बारे में दी गयी जानकारियाँ रोचक लगी हो तो तुरंत ये लेख शेयर करें अपने मित्रों साथ!
यह भी पढ़िए – भारत के बारे में ऐसे रोचक तथ्य जिनके बारे में आपने सुना ही नहीं होगा
ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों को अपने ईमेल इनबॉक्स में प्रतिदिन पाने के लिए हमारा ईमेल न्यूज़लेटर मुफ्त सब्सक्राइब करें!