Advertisement

60 साल की उम्र में पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन, पीएम ने जताया दुःख

केंद्र सरकार के केबिनेट मंत्री और मौजूदा पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन हो गया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे निजी छति बताई है| अभी बुधवार रात को ही तो पीएम मोदी के साथ बैठक में थे अनिल माधव दवे| अनिल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे में से एक थे| 5 जुलाई, 2016 को दवे ने मंत्रिपद की सपथ ली थी|

अनिल दवे के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

नरेंद्र मोदी ने अनिल जी के निधन पर शोक जताया है| उन्होंने कहा मैने एक आदर्श साथी और दोस्त खो दिया है| उनकी मौत से मुझे अपर निजी छति पहुंची है| मै भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ| कल शाम की बैठक में वो मेरे साथ थे| हम दोनों ने साथ मिलकर कुछ पॉलिसीज पर चर्चा भी की थी| उनका राजनीती और लोक कल्याण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद रखा जायेगा|

Advertisement

काफी बीमार चल रहे थे अनिल दवे

अनिल माधव दवे काफी समय समय से बीमार चल रहे थे| एम्स में उनका इलाज चल रहा था| प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो सदन से दवे संसद में भी नहीं आ रहे थे| उनकी जगह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उनका पदभार संभल रहे थे| मैडिकल विंग में वो चेकअप के लिए आते रहते थे| उनकी स्थिति मंत्रालय में आकर कामकाज सँभालने की नहीं थी| फिर भी कई बार आ जाते थे और काम देखते थे|

Advertisement