नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया (आरबीआई) ने 500 रूपए की नई सीरीज बाजार में उतार दी है| आरबीआई ने इस सीरीज में कुछ बदलाव किये है| भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने नए नोट में A सीरीज का यूज किया है| अभी तक प्राप्त न्यूज़ के अनुसार इसके अलावा इसमें कोई और बदलाव नहीं किये गए है|
RBI introduces new batch of banknotes of Rs 500 with inset letter “A”, old notes to stay valid. pic.twitter.com/f6wwTqG7LM
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
पुराने 500 के नए नोट भी बाजार में चलेंगे
आरबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अक्टूबर, 2016 की नोटबंदी के बाद जारी हुए 500 के नए नोट भी बाजार में चलेंगे| पुराने नोटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है| पूरा डिजाइन पहले जैसा ही है| सिर्फ सीरीज में अंतर आया है| नोट में अभी भी महात्मा गाँधी की ही फोटो लगी रहेगी| कुछ संस्थानों ने नए नोट में महात्मा गाँधी की जगह अन्य किसी स्वाधीनता सेनानी की फोटो लगाने का सुझाव दिया था| परन्तु सभी आरबीआई ने ऐसे किसी भी सुझाव को मानने से इंकार कर दिया है|
नए नोट में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर होंगे| साथ में छापने का साल 2017 होगा| पहले जारी नोटों में पैनल E अक्षर से शुरू होते थे| अब A अक्षर से शुरू होंगे| सबसे खास बात इस नोट में दूसरी तरफ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट होगा|