Advertisement

Lokoktiyan in Hindi class 10 (Proverbs in Hindi Class 10)

हिन्दी लोकोक्तियाँ क्लास 10, Lokoktiyan for class 10 

कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए हमने कुछ प्रमुख लोकोक्तियाँ संकलित की हैं जो परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी हैं। विद्यार्थी इन लोकोक्तियों का अभ्यास कर परीक्षा में पूर्ण अंक प्राप्त कर सकते हैं।

 क्लास 10 हिन्दी लोकोक्तियाँ

  1. लोकोक्ति– तूती बोलना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– बोलबाला होना।
    वाक्य प्रयोग- इन दिनों राजनीतिज्ञो की ही तूती बोलती है।

    2. लोकोक्ति– खून का घूंट पीकर रह जाना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– अपमान सहना।
    वाक्य प्रयोग- उसकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि आए दिन उसे लोगों के सामने खून का घूंट पीकर रहना पड़ता पड़ता है।

    3. लोकोक्ति– गिरगिट की तरह रंग बदलना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– पल पल में अपना व्यवहार बदलना।
    वाक्य प्रयोग -वह अवसर देखकर बात करता है और जहां उसका स्वार्थ दिखता है उसी का साथ देता है ,इसे कहते हैं गिरगिट की तरह रंग बदलना।

    4. लोकोक्ति– गुड़ गोबर करना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– काम बर्बाद करना।
    वाक्य प्रयोग- रमेश को यहां बुलाकर तुमने सब गुड गोबर कर दिया।

    5. लोकोक्ति– गड़े मुर्दे उखाड़ना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– पुरानी बातो का हवाला देना।
    वाक्य प्रयोग -सीधे सीधे मुद्दे पर आओ और अपना काम बताओ। गड़े मुर्दे उखाड़ने से कोई लाभ नहीं है।

    6. लोकोक्ति– आकाश पाताल एक करना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– बहुत परिश्रम करना।
    वाक्य प्रयोग -अपने बीमार बेटे के इलाज कराने में उसने आकाश पाताल एक कर दिया।

    7. लोकोक्ति– अपनी खिचड़ी अलग पकाना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– साथ मिलकर न रहना।
    वाक्य प्रयोग- चार भाइयों में से एक भी ऐसा नहीं है जो मां को सहारा दे। सब अपनी खिचड़ी अलग पकाने में व्यस्त रहते हैं।

    8. लोकोक्ति– कानो कान खबर ना होना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– किसी को पता चलने ना देना।
    वाक्य प्रयोग- सुबह होने से पहले ही रमेश यह शहर छोड़ कर चला गया और इसकी किसी को कानों कान खबर ना होने दी ।

    9. लोकोक्ति– पत्थर की लकीर – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– पक्की बात ।
    वाक्य प्रयोग- तुम्हारे मुंह से निकली कोई भी बात तो पत्थर की लकीर है, तुमसे कौन बहस करें।

    10. लोकोक्ति– चुल्लू भर पानी में डूब मरना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– शर्म महसूस करना।
    वाक्य प्रयोग- एक आसान से प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ हो यह तो तुम्हारे लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात हो गई।

    11. लोकोक्ति– आग बबूला होना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– अत्यधिक क्रोधित होना।
    वाक्य प्रयोग-रास्ते में अपने पुत्र को सिगरेट पीता हुआ देख वह आग बबूला हो उठा और उसे मारते हुए घर लाया।

    12. लोकोक्ति– कलेजा ठंडा होना – इस लोकोक्ति का अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    अर्थ– संतोष मिल जाना ।
    वाक्य प्रयोग -बहुत दिनों के बाद अपने पुत्र को घर आया देखकर उसका कलेजा ठंडा हो गया।

Advertisement

Leave a Reply