Advertisement

गुरु पद रज मृदु मंजुल में कौनसा अलंकार है?

गुरु पद रज मृदु मंजुल में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – गुरु पद रज मृदु मंजुल में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत काव्य पंक्ति अनुप्रास अलंकार से सुशोभित है क्योंकि इसमे र और म की आवृत्ति हुई है। इन वर्णों की आवृत्ति से कविता में चमत्कार उत्पन्न हो रहा है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

इस पंक्ति में छेकानुप्रास की उपस्थिति है क्योंकि इसमें एक से अधिक वर्णों की आवृत्ति हुई है। जब किसी पंक्ति में एक या एक से अधिक वर्णों की आवृत्ति हो तो वहाँ छेकानुप्रास होता है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

गुरु पद रज मृदु मंजुल में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

प्रस्तुत पंक्ति में अन्य अलंकार की उपस्थिति –

Advertisement

इस पंक्ति में रुपक अलंकार का प्रयोग हुआ है क्योंकि इसमे गुरु के पदों पर कोमलता का आरोप किया गया है।

Advertisement

Leave a Reply