युद्ध का समय हो या शान्ति का, व्यक्ति खाली समय बिताना चाहता हो या काम करने गया हो- रेडियो हर किसी का हर कहीं साथ निभाता है। रेडियो विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों में से एक है।
रेडियों ने आज के मानव के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित किया है। रेडियो के द्वारा हमें नित नई जानकारी, सूचना और ज्ञान एवं शिक्षा प्राप्त होती है। मनोरंजन के साधनों में रेडियो का स्थान अद्वितीय है। हर आयु वर्ग के लोग इसमें अपना सच्चा साथी तलाश करते हैं।
इटली के मार्कोनी नामक वैज्ञानिक ने रेडियो का आविष्कार किया था। 1895 ई. में अमरीका एवं इंग्लैंड के मध्य सर्वप्रथम रेडियो स्टेशन का निर्माण हुआ।
रेडियो, ध्वनि प्रसार के माध्यम से ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाता है। इसका आधार विद्युत की चुम्बकीय लहरें हैं। श्रोतागण रेडियो में सुई को अपनी मर्जी से व्यस्थित कर अपनी पसंद का कार्यक्रम सुन सकते हैं।
रेडियो द्वारा घर बैठे हर प्रकार का मनोरंजन एक क्षण में उपलब्ध हो जाता है। हम खाते पीते, घूमते, काम करते समय भी इसके कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं। रेडियो में प्रतिदिन बहुत से कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। कुछ कार्यक्रम गीत संगीत से संबंधित होते हैं तो कुछ नाटकों, लोक गीतों आदि पर आधारित होते हैं। रेडियो द्वारा बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वृद्धों की रूचि के अनुसार अलग अलग कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। आज के जीवन में रेडियो बहुत उपयोगी है। यह समाचारों को तेज गति से सर्वत्र पहुंचाता है। रेडियो से कई महत्वपूर्ण सूचनायें एंव शिक्षाप्रद कार्यक्रम भी प्रसारित किये जाते हैं। खोये हुये व्यक्तियों की सूचना, व्यापार भाव, मौसम की जानकारी तथा सम्पूर्ण विश्व में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्रतिदिन हमें रेडियो द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
लोग बसों में, हर जगह रेडियो के छोटे रूप ट्रांजिस्टर को अपने साथ लेकर आनंद उठाते नजर आ जाते हैं। आजकल मोबाइल फोन में भी रेडियो की सुविधायें उपलब्ध हैं। इस प्रकार आज हर व्यक्ति के पास रेडियो उपलब्ध है।