Advertisement

आए महंत-बसंत में कौनसा अलंकार है?

आए महंत-बसंत में कौनसा अलंकार है?

आए महंत-बसंत में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

आए महंत-बसंत में रूपक अलंकार है। इस काव्य पंक्ति में बसंत उपमेय पर उपमान महंत का आरोप है इसलिए रुपक अलंकार है।

बसंत को महंत मान लिया गया है। दूसरे शब्दों में कहें तो बसंत का स्वागत ऐसे हो रहा है जैसे वह कोई महंत हो। जैसे महंत का स्वागत होता है वैसे ही प्रकृति बसंत का सम्मान कर रही है।

Advertisement

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय –उपमान

बसंत – महंत

Advertisement

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

आए महंत-बसंत में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement

आए महंत-बसंत पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

बसंत का मनुष्य के रूप में वर्णन के कारण मानवीकरण अलंकार तथा त की आवृति के कारण अनुप्रास अलंकार।

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply