Advertisement

CBSE Class 9 Hindi Muhavare मुहावरे क्षितिज स्पर्श Chapter wise

CBSE Class 9 Hindi B Muhavare मुहावरे Ksitij, Sparsh

यहाँ पर हम कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी (KSHITIJ & SPARSH ) पुस्तक के विभिन्न पाठों में आये हुए मुहावरों का अर्थ और वाक्य प्रयोग स्पष्ट कर रहे हैं ताकि छात्र परीक्षा में पूछे जाने पर इन मुहावरों के प्रश्न में पूर्ण अंक प्राप्त कर सकें।

मुहावरे ऐसे गद्यांशों को कहते हैं जिनका प्रयोग करने भाषा में गति, रूचि और सुदृढ़ता आती है। भाषा में मुहावरों के प्रयोग से अद्भुत चित्रात्मकता आती है। मुहावरों से भाषा में लक्षण और व्यंजना के गुण आते हैं। मूलतः मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है बात करना या जवाब देना। हिंदी में मुहावरा शब्द का कोई पर्यायवाची शब्द नहीं है।

Advertisement

Class 9 क्षितिज मुहावरे Chapter Wise

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे – दो बैलों की कथा

मुहावरे   अर्थ      वाक्य प्रयोग

गरीब जानवर– (सीधा) – कुत्ता भी एक गरीब जानवर है।

Advertisement

गम खाना– (सहना) – कुछ लोग ऐसे भी होते है जो चार बातें सुनकर भी गम खा लेते है। पर जवाब नहीं देते।

ईंट का जवाब पत्थर से देना- (बुरों के साथ बुरा व्यवहार करना) – सुभाष् चंद्र बोस ने अंग्रेजों के ईंट का जवाब पत्थर से दिया।

Advertisement

दांतों पसीना आना- (बहुत अधिक मेहनत करना) – सड़क से पेड़ हटाने में उसे दांतों पसीने आ गए।

दिल भारी होना- (दुखी होना) – बीमार पिता कि बातें सुनकर उसका दिल भारी हो रहा था।

सोता पड़ना- (रात्रि का समय) – जैसे ही गाँव में सोता पड़ गया दोनों बैल भहग खड़े हुए।

Advertisement

पाँव न उठाना- (निष्क्रिय होना) – कितनी भी पिटाई हो पर उन्होंने पाँव न उठाने की कसम खा रखी थी।

दिल में ऐंठकर रह जाना- (मन की बात मन में रखना) – उसका शिमला जाने का मन था लेकिन आरक्षण न होने के कारण वह दिल में ऐंठ कर रह गया।

नाक में नथ डालना- (नियंत्रण में रखना) – बैलों को  काबू में रखने के लिए बैलों की नाक में नथ डालने की परंपरा है।

बंगलें झांकना- (इधर–उधर करना) – जब वहाँ से निकलने का कोई उपाय न सुझा तो दोनों मित्र बंगले झाँकने लगे।

 नौ दो ग्यारह होना- (भाग जाना) – कुत्ते की आवाज सुनते ही बिल्ली नौ–दो–ग्यारह हो गई।

हिम्मत न हारना- (हार न मानना) – बार-बार  असफल होकर भी उसने हिम्मत न हारी और एक दिन वह सफल हुआ।

Advertisement

धूप खाना– (धूप में बैठना) – ठंड में धूप खाना अच्छा लगता है।

 

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे -ल्हासा की ओर

घोड़े पर सवार होना– (शीघ्रता करना) – घोड़े पर सवार होकर कोई काम नहीं हो सकता।

Advertisement

 जान नहीं पड़ना – (संदेह होना) – जान नहीं पड़ता कि घोडा आगे है या पीछे।

किताबों के भीतर होना- (पुस्तके पढने में मशगूल होना) – अब उसे कोई होस न रहगा क्योंकि अब वह किताबों के भीतर था।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे – उपभोक्ता वाद की संस्कृति

आसमान छूना– (बहुत ऊंचा होना) – इन दिनों पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है।

हावी होना–  (किसी को शांत या कमजोर करना) – अकले जान कर सब उसपर हावी हो उठे।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे – साँवले सपनों की याद में

साँवले सपने- (मनमोहक इच्छा) – किशोरावस्था साँवले सपने देखने का उम्र है।

प्रकृति में विलीन होना- (प्रकृति में घुल मिल जाना) – वह बिल्कुल प्रकृति में विलीन होकर काम करता  है।

मौत की गोद में बसना– (मर जाना)– जिंदगी की आखरी गीत गाकर वह मौत की गोद में जा बसा।

रोमांच का सोता फूटना– (अत्यधिक प्रसन्न होना) – पक्षियों की आवाज सुनकर उसके मन में रोमांच का सोता फूट जाता है।

शब्दों का जामा पहनना– (अपने अनुभवों को लिपिबद्ध करना) – पहाड़ी यात्रा से आने के बाद अपने अनुभवो को उसने शब्दों का जामा पहनाया।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे – नाना साहब की पुत्री

पाषाण हृदय– (कठोर दिल वाला) – पाषाण हृदय को तनिक भी दया नहीं आई।

होश उड़ना– (घबरा जाना) – घर  का दरवाजा खुला देख उसके तो होश ही उड़ गए।

जी भरकर रोना– (अत्यधिक रोना) – पुत्र की मृत्यु के बाद आज वह पहली बार जी भरकर रोई।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे प्रेमचंद के फटे जूते

चेहरा भरा होना– (स्वस्थ दिखना) – मूँछों से चेहरा भरा भरा लगता है।

परदों पर कुर्बान होना– (वास्तविकता छुपाना) – कई लोग होतें है जो परदे का महत्व नहीं समझते लेकिन कुछ लोग परदों पर कुर्बान हो जाते है।

हौसले पस्त होना- (उचित परिणाम न मिलना) – तुम्हारी हालत देख कर मेरे हौसले पस्त हो रहे है।

पहाड़ फोड़ना– (पहाड़ से रास्ता निकालना) – कई नदिया पहाड़ फोड़कर रास्ता नहीं निकालती बल्कि रास्ता बदल लेती है।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे मेरे बचपन के दिन

परम धाम भेज देना– (परमधाम भेज देना) (मार देना) – पुरानी मान्यताओं के अनुसार परिवार वाले  लड़कियों को पैदा  होते ही परमधाम भेज दिया करते थे।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Kshitij मुहावरे एक कुत्ता और एक मैना

मौज में आना- (मस्ती में) – मौज में आकर उसने अपनी आंखें बर्बाद कर दिया।

परवा न करना- (ख्याल न रखना) – काम करने के धुन में वह किसी की परवा नहीं करता

Class 9 स्पर्श मुहावरे Chapter Wise

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे धूल

आसमान में घर बनाना– (वास्तविकता को नकारना) – हमारी सभ्यता आसमान में अपना घर बनाना चाहती है।

चारों खाने चित होना- (मुकाबले में हार जाना) – पहलवान ने  एक ही बार में अपने प्रतिद्वंदी को चारों  खाने चित कर दिया।

कलम तोड़ना– (अत्यधिक लिखना) – आज अमर ने परीक्षा में कलम तोड़ दी।

आँखों से ओझल होना– (दिखाई न देना) – देखते ही देखते सवार आँखों से ओझल हो गया।

अटूट होना- (कभी अलग न होना) – राम और रहीम  की जोड़ी अटूट है।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे दुख का अधिकार

फफक-फफक कर रोना- (जोर जोर से रोना) – बुढ़िया फफक फफक कर रो रही थी।

अंधेर होना– (गलत कार्य होना) – समाज में चारों ओर इन दिनों अंधेर हो रखा है।

मुंह–अंधेरे उठना– (बहुत सुबह उठना) – नरेश मुहँ अंधेरे उठ कर मंडी जाता है।  

बावली होना– (होश न रहना) –  बेटे के जाते ही माँ बावली हो गई।

परलोक जाना– (मर जाना) – सांप असमय ही उसके पिता परलोक वासी हो गए है।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा

हक्का – बक्का रह जाना- (आश्चर्य करना) – उसे देख कर सब हक्का – बक्का रह गए।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे तुम कब जाओगे अतिथि

मिटटी खोदना- (वस्तुस्थिति जान लेना) – कुछ लोगों की आदत होती है मिटटी खोदने की

बटुआ कांपना- (आर्थिक स्थिति प्रभावित होना) – मेहमानों के कई दिनों तक रुकने के कारण मेजबान का बटुआ कानों गया।

पीड़ा पीना- (दर्द बर्दाश्त करना) – बहुत मन मारकर हमने पीड़ा पी ली है।  

आँखें बड़ी करना- (आश्चर्य करना) – पत्नी की आंखे एकाएक बड़ी हो गई।

फीका पड़ना- (प्रभाव् कम होना) – उसके चेहरे की मुस्कान अब फीकी पड़  गई।

शब्दों का लेन – देन- (संवाद कम पड़ना) – अब तो सबदों का लेन – देन ना के बराबर ही है।

आँखें मारना- (इशरा करना) – उसने आंखे मारकर उसे रुकने का इशारा किया।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे धर्म की आड़

उबल पड़ना- (क्रोध करना) – ईश्वर के नाम पर सभी धर्मों के लोग उबल पड़ते हैं।

जड़ उखाड़ना- (मूल रूप से अलग करना) – उसके दोस्त ही उसके जड़ें उखाड़ने में लगे हुए हैं।

बात ले उड़ना- (अलग अलग अर्थ समझना) – इस बात को ले उड़ने से पहले उसे समझो।

CBSE Class 9 Hindi Muhavare Sparsh मुहावरे शुक्रतारे के समान

अस्त हो जाना- (मृत्यु हो जाना) – जीवन का सूरज बहुत जल्द ही अस्त हो गया।

कहर बरसाना- (अत्याचार करना) – अंग्रेजों ने भारतीयों पर कहर बरपाया।

आड़े हाथों लेना- (गलती बताना) – शिक्षक ने छात्रों को आड़े हाथों लिया।

स्याह को सफेद करना- (अवैध को वैध करना) – वकालत का मुख्य पेशा स्याह को सफेद करना है।

अकाल मृत्यु हो जाना- (असमय मरना) –  बेटे के अकाल मृत्यु से सभी शोक में डूबे हुए।

 

Advertisement

Leave a Reply