Advertisement

सुंदर सुठि सुकुमार, बिबिध भांति भूषन बसन में कौनसा अलंकार है?

सुंदर सुठि सुकुमार, बिबिध भांति भूषन बसन में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – सुंदर सुठि सुकुमार, बिबिध भांति भूषन बसन में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है क्योंकि इसमें एक से अधिक वर्णों की आवृत्ति हुई है। वर्णों की आवृत्ति से कविता में चमत्कार उत्पन्न हो रहा है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जहां काव्य में एक या एक से अधिक वर्णों की आवृत्ति होती है वहाँ छेकानुप्रास होता है, यहाँ स,ब तथा भ वर्ण की आवृत्ति हुई है इसलिए इस पंक्ति में छेकानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

सुंदर सुठि सुकुमार, बिबिध भांति भूषन बसन में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply