Advertisement

विरति विवेक विमल विज्ञाना, जप,तप,सम दम,व्रत दाना में कौनसा अलंकार है?

विरति विवेक विमल विज्ञाना, जप,तप,सम दम,व्रत दाना में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – विरति विवेक विमल विज्ञाना, जप,तप,सम दम,व्रत दाना में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है क्योंकि इसमें वर्णों की आवृत्ति हो रही है। वर्णों की आवृति से कविता सुंदर बन गई है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जहां काव्य पंक्ति में एक वर्ण की आवृति होती है वहाँ वृत्यानुप्रास होता है। इस पंक्ति में व् वर्ण की आवृत्ति हुई है इसलिए इसमें वृतयानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

विरति विवेक विमल विज्ञाना, जप,तप,सम दम,व्रत दाना में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply