Advertisement

फूली सरसों ने दिया रंग, मधु लेकर आ पहुँचा, अनंग, वधू-वसुधा प में कौनसा अलंकार है?

फूली सरसों ने दिया रंग, मधु लेकर आ पहुँचा, अनंग, वधू-वसुधा प में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – फूली सरसों ने दिया रंग, मधु लेकर आ पहुँचा, अनंग, वधू-वसुधा पुलकित अंग अंग, हैं वीर वेश में किन्तु कंत में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है क्योंकि ये काव्य पंक्तियाँ तुकांत है। तुक मिलने के कारण कविता में चमत्कार उत्पन्न हो रहा है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जब काव्य में तुकांत समान हो या अंतिम वर्ण में समानता हो तो वहाँ अंत्यानुप्रास होता है। इस काव्यपंक्ति में रंग,अनंग,अंग तथा कंत में मात्राओं कि साम्यता है इसलिए इसमें अंत्यानुप्रास का प्रयोग हुआ है। वधू- वसुधा में वृत्यानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

फूली सरसों ने दिया रंग, मधु लेकर आ पहुँचा, अनंग, वधू-वसुधा पुलकित अंग अंग, हैं वीर वेश में किन्तु कंत में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

इस पंक्ति में अन्य अलंकार की उपस्थिति –

Advertisement

प्रकृति का मनुष्य के रूप में वर्णन के कारण यहाँ मानवीकरण अलंकार का प्रयोग हुआ है। अंग –अंग में पुनरुक्ति अलंकार है।

Advertisement

Leave a Reply