Advertisement

चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को चाँदी की चम्मच से चटाचट चटनी में कौनसा अलंकार है?

चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को चाँदी की चम्मच से चटाचट चटनी में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को चाँदी की चम्मच से चटाचट चटनी चटाई में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है। इस काव्य पंक्ति में च वर्ण की तथा चंदु शब्द की आवृत्ति हुई है, इसलिए यहाँ अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जहां काव्य में एक वर्ण एक से अधिक बार आए तो वहाँ वृत्यानुप्रास होता है। इस काव्य पंक्ति में च वर्ण की पुनरावृत्ति हुई है इसलिए इसमें वृत्यानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को चाँदी की चम्मच से चटाचट चटनी चटाई में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply