Advertisement

घेर घेर घोर गगन शोभा श्री में कौनसा अलंकार है?

घेर घेर घोर गगन शोभा श्री में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – घेर घेर घोर गगन शोभा श्री में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है। इस पंक्ति में घ वर्ण की आवृत्ति हुई है । इससे कविता में लयात्मकता और गतिशीलता आ गई है जिससे कविता सुंदर बन गई है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

इस पंक्ति में एक ही वर्ण की आवृत्ति हुई है इसलिए इसमें वृत्यानुप्रास है। इस काव्य पंक्ति में घ वर्ण की आवृत्ति हुई है इसलिए इसमें वृत्यानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

घेर घेर घोर गगन शोभा श्री में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

इस काव्य पंक्ति में अन्य अलंकार की उपस्थिति –

Advertisement

घेर घेर में पुनरुक्ति अलंकार की उपस्थिति है।

Advertisement

Leave a Reply