Advertisement

खेदी – खेदी खाती दीह दारुण दलन की में कौनसा अलंकार है?

खेदी – खेदी खाती दीह दारुण दलन की में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न – खेदी – खेदी खाती दीह दारुण दलन की में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है क्योंकि इसमें ख और द वर्ण की आवृति हुई है। ख और द की आवृत्ति से कविता मनमोहक और सुंदर बन गई है।

इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार का कौन सा भेद हैं?

Advertisement

जब किसी काव्य पंक्ति में एक या एक से अधिक वर्ण की आवृति होती है तो वहाँ छेका अनुप्रास होता है। इस काव्य पंक्ति में ख और द की आवृत्ति हुई है इसलिए यहाँ छेकानुप्रास है।

जैसा कि आपने इस उदाहरण में देखा जहां पर किसी वर्ण के विशेष प्रयोग से पंक्ति में सुंदरता, लय तथा चमत्कार उत्पन्न हो जाता है उसे हम शब्दालंकार कहते हैं।

Advertisement

अनुप्रास अलंकार शब्दालंकार का एक प्रकार है। काव्य में जहां समान वर्णों की एक से अधिक बार आवृत्ति होती है वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

खेदी – खेदी खाती दीह दारुण दलन की में अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

प्रस्तुत पंक्ति में अन्य अलंकार की उपस्थिति –

Advertisement

खेदी – खेदी में पुनरुक्ति अलंकार है। तलवार का वर्णन मनुष्य की तरह किया गया है इसलिए इसमें मानवीकरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।

Advertisement

Leave a Reply