Advertisement

15 साल के बाद भारतीय सेना कश्मीर में फिर करेगी कासो का इस्तेमाल

भारतीय सेना एक बार फिर से 15 साल बाद कासो का इस्तेमाल करने पर मजबूर| कश्मीर में हो रहे लगातार आतंकी गतिविधियों से परेशान केंद्र सरकार ने कासो को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए है| भारतीय सेना बहुत जल्द इसपर कार्यवाही कर सकती है|

क्या होता है कासो

इसे स्थानीय लोगो की वजह से 2001 में बंद कर दिया गया था| लोगो का कहना था कि इससे उन्हें काफी असुविधा होती है| कासो में भारतीय सेना विशेष तलाशी अभियान चलाती थी| इस अभियान के तहत सेना कभी भी कही भी सर्च ऑपरेशन कर सकती है| इससे वहां रहने वालो को तकलीफ तो होती है| परन्तु इससे आतंकी गतिविधियों में काफी कमी देखने को मिली थी| अब कश्मीर घाटी में बढ़ती आतंक गतिविधियों की वजह से सेना इसे फिर से शुरू करने की योजना बना रही है| यह अभियान मुख्य रूप से आतंकी प्रभावित क्षेत्रों पुलवामा, शोपिंया, तराल, बड़गाम, कुलगाम में किया जायेगा|

Advertisement

15 साल के बाद भारतीय सेना कश्मीर में फिर करेगी कासो का इस्तेमाल

लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज की हत्या के बाद लिया जा रहा फैसला

अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज की आतंकियों ने हत्या कर दी थी| उमर को उनके शादी के समारोह से अपहरण करके आतंकियों ने बड़ी बेरहमी से मार दिया था| पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे आतंकी मामलो की वजह से सेना को कासो फिर से शुरू करना पड़ रहा है| पिछले दिनों में आतंकियों द्वारा बैंक लूटना और सेनिको की मर्मम हत्या के मामले लगातार आ रहे है| हालाँकि सेना ने पिछले दिनों बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शोपिंया में चलाया था| इस अभियान में भारतीय सेना के लगभग 4000 जवान शामिल हुए थे|

Advertisement
Advertisement