Advertisement

योगी आदित्यनाथ को गोली मारने वाले को 1 करोड़ का इनाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मरने के लिए 1 करोड़ का इनाम रखा गया है| समाजवादी पार्टी के नेता सुशील यादव ने सीएम योगी की फोटोशॉप के जरिये कुछ आपत्तिजनक फोटोस बनाई| यही नहीं उनकी फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट है| जिसमे लिखा है योगी आदित्यनाथ को मारने पर एक करोड़ रूपए मिलेगा|

योगी आदित्यनाथ को मारो गोली मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

Advertisement

योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटोज हो रही वायरल

सपा नेता सुशील यादव ने अपनी फेसबुक वॉल पर सीएम योगी की कई आपत्तिजनक फोटोज डाली है| भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने सुशील यादव समेत तीन लोगो पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दिया है| चारो लोगो पर धार्मिक विद्वेष फ़ैलाने का आरोप लगाया गया है| दिशवार निवासी सासनी का कहना है कि सुशील यादव निवासी सिकंदराराऊ ने 9 जून को अपनी फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक फोटोस डाला है|

भाजपा नेता दिशवार का कहना है कि जब वो किसी काम से न्यायलय में थे| तभी उनके फोन पर यह आपत्तिजनक पोस्ट आई| जिससे उनकी भावना को गहरी ठेस पहुंची है| इस पोस्ट को सुनील यादव और सैयद रेहमान इलियास नाम के लोगो ने लाइक्स भी किया है| इस पोस्ट पर योगी की फोटोज के साथ लिखा था योगी आदित्यनाथ को मारने वाले को मिलेंगे 1 करोड़ रूपए| भाजपा नेता ने कहा इन तीनो लोगो से सीएम को जान का खतरा है| वो सीएम को जान से मरना चाहते है| इसलिए इन तीनो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जानी चहिये| जब दिशवार ने पुलिस में इसकी शिकायत करवाई तब उनके साथ भाजपा और हिन्दू जागरण मंच के कई पदाधिकारी भी साथ थे|

Advertisement
Advertisement