Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल ने शादीशुदा बेटी का किया बलात्कार

मथुरा: एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मंत पुलिस चौकी में अपनी विवाहित बेटी से कथित तौर पर बलात्कार किया| पुलिस ने आज मिडिया को बताया कि हेड कांस्टेबल ने अपनी ही विवाहित बेटी का चौकी के अंदर बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल ने शादीशुदा बेटी का किया बलात्कार

Advertisement

आरोपी जिसे बाद में गिरफ्तार और निलंबित कर दिया गया है, ने अपनी बेटी के पति को भी मारा। महिला ने शिकायत की कि उसके पिता हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने 26-27 जून की रात को उसके साथ बलात्कार किया।

हेड कांस्टेबल ने पिता के रिश्ते को किया शर्मसार

आरोपी पुलिसवाले को जो 30 जून को रिटायर होने वाला था, को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सागर ने कहा कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला सोमवार को फिरोजाबाद जिले के एक गांव में अपनी मां की जगह डॉक्टर की नियुक्ति के लिए आगरा गई थी। बाद में वह पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपने पिता से मिलने गयी| जहां उसका पिता बिजेंद्र सिंह ड्यूटी पर था।

Advertisement

उसके पिता के सुझाव पर वह पुलिस चौकी पर रहीं| जहां बाद में उसके पिता ने उसका बलात्कार किया, इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बीजेंद्र चार बच्चो का पिता है जबकि पीड़ित बेटी, दो बच्चों की मां है। डीआईएसपी ने बताया कि पीड़िता के पति ने एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा को शिकायत करने के बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने जहाँ पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को डागधर किया है| वही इस मामले से इलाके में सनसनी फैली हुई है|

Advertisement