मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बीफ विवाद पर नया बयान दिया है| इस समय देश में बीफ बैन को लेकर काफी विवाद चल रहा है| जिसके चलते कई जगहों पर हंगामे भी हो रहे है| देश की केंद्र सरकार पर सभी को शाकाहारी बनाने का आरोप लगाया जा रहा है|
वैंकेया नायडू ने कहा बीजेपी किसी को शाकाहारी नहीं बना रही
वैंकेया नायडू ने मुंबई में औपचारिक संवाददाता सम्मलेन में कहा भारतीय जनता पार्टी किसी के फ़ूड चॉइस में दखल नहीं दे रही है| कुछ पागल लोग बोल रहे है कि मोदी सरकार सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है| अरे मै तो खुद नॉन-वेजीटेरियन हूँ| किसी को क्या खाना यह उसकी चॉइस है| इसमें सरकार किसी भी प्रकार का कोई दखल नहीं दे रही है|
Some people keep saying such things (BJP wants to make everybody vegetarian).It is people's choice to eat whatever they want: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/Z7Z5Q89YSx
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017
सम्मलेन में बोलते हुए उन्होंने कहा लोग क्या खाना चाहते है| यह उनकी चॉइस पर निर्भर करता है| बीजेपी किसी को किसी भी बात के लिए जोर-जबरदस्ती नहीं करती| कुछ लोग है जो पागलो कि तरह इस मुद्दे को राजनितिक तूल दे रहे है| बोला जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है| ऐसा कुछ भी नहीं है| अफवाहों पर न जाये| मोदी सरकार आपके साथ है| देश के विकास के लिए हम वचनबद्ध है और हम उसी रह पर चल रहे है|