Advertisement

सोमवार को क्यों पहनना चाहिए सफेद कपड़े?

Somvar ko safed kapde kyon pahanne chahiye?

सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इसके पीछे ज्योतिष के कई कारण मौजूद हैं। ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग चंद्र से संबंधित है। चंद्र किसी भी व्यक्ति को रचनात्मक यानी क्रिएटिव दिमाग दे सकता है।
जिस व्यक्ति की जन्म कुण्डली में चंद्र अच्छी स्थिति में हो तो सामान्यतः ऐसा इंसान अपने कार्यों को कलात्मक ढंग से करने वाला होता है। चंद्र को मन का स्वामी माना जाता है अतः चंद्र की शुभ अशुभ स्थिति का सीधा प्रभाव हमारे मन पर भी पड़ता है। कुण्डली में कमजोर या अशुभ स्थिति वाला चंद्र व्यक्ति को बुद्धि संबंधी परेशानियों में डाल देता है।
यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली मे चंद्र अशुभ है, नीच है, क्रूर या पाप ग्रह की दृष्टि से युक्त है या पाप ग्रह के साथ स्थित है तो चंद्र संबंधी उपचार किए जाने चाहिए। चंद्र से शुभ फल प्राप्त करने के लिये कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है -सफेद रंग का उपयोग करना।
ज्योतिष के अनुसार सोमवार शिवजी के साथ ही चंद्र की आराधना का भी दिन माना जाता है। अतः इस दिन चंद्र से अच्छे फल प्राप्त करने के लिए सफेद रंग की ड्रैस कम से कम प्रति सोमवार धारण करें। ऐसा करने पर चंद्र से शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं। इसके साथ हर सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके साथ सफेद पुष्प अर्पित करें। मिठाई का भोग लगाएं। इस प्रकार आप चंद्र से शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। चंद्र आपके पक्ष में होगा तो आपका दिमाग भी कार्यों को नए नए कलात्मक ढंग से करने के लिए प्रेरित होगा।

Advertisement

Leave a Reply