Advertisement

RSS ने ज़ारी किया तिरंगा फहराने का फरमान, देवबंद का पलटवार

flag on madarsaनई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर के मदरसों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने को कहा है। संगठन ने दारूल उलूम देवबंद और नदवा को लिखे पत्र में मदरसों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया है। इस पर पलटवार करते हुए देवबंद ने कहा है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े कई मदरसे न सिर्फ तिरंगा फहराते हैं, बल्कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को छुट्टी भी रखते हैं। साथ ही उन्होंने आरएसएस से सवाल किया है कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराएगा।

क्या RSS मुख्यालय पर भी तिरंगा फहराएगा?

देवबंद के प्रेस सचिव मौलाना अशरफ उस्मानी ने पूछा- ‘क्या आरएसएस नागपुर स्थित मुख्यालय और कार्यालय पर भी तिरंगा फहराएगा? साथ ही यह भी पूछा कि क्या आरएसएस राष्ट्रगान में यकीन रखता है? उन्होंने कहा कि RSS को यह हक नहीं है कि वह मदरसों को इस तरह की नसीहत या आदेश दे।

Advertisement

उन्होंने कहा- ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े कई मदरसे न सिर्फ तिरंगा फहराते हैं, बल्कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को छुट्टी भी रखते हैं। जंग-ए-आजादी में देश के मदरसों की अहम भूमिका रही है। उन पर दबाव बनाना गलत है।’ इसके अलावा उन्होंने आरएसएस के आजादी की लड़ाई से संबंध पर भी सवाल उठाया।

Advertisement