Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Non-Bailable warrant against Dhoni

आँध्रप्रदेश के शहर अनंतपुर की एक कोर्ट ने भारत के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है! धोनी पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान तथा हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुचने का आरोप लगा है. वर्ष 2013 में धोनी एक पत्रिका की कवर पेज पर हिन्दू देवता की रूप में चित्रित किये गए थे. भगवन विष्णु की अवतार में चित्रित इस पत्रिका की कवर पृष्ठ का शीर्षक था गॉड ऑफ़ गुड डील्स

Advertisement

dhoni non bailable warrant

कोर्ट ने धोनी को 25 फ़रवरी से पहले उपस्थित होने का आदेश दिया है ! फिलहाल धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं जहाँ से वह 31 जनवरी को वापस लौटेंगे!

Advertisement

धोनी को यह समन विश्व हिन्दू परिषद के नेता श्याम सुन्दर द्वारा फाइल किये गए पेटिशन के आधार पर मिला है! श्याम सुन्दर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मैंने धोनी का वह चित्र पत्रिका के मुखपृष्ठ पर देखा जो हिन्दुओं कि भावनाओं को ठेस पहुचाती है !

धोनी के मैनेजमेंट द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया रीती स्पोर्ट्स के अरुण पाण्डेय ने ESPN को बताया कि धोनी का इस तस्वीर के साथ कोई वास्ता नहीं है ! उन्होंने ऐसी कोई तस्वीर नहीं खिचाई! और न ही ऐसे किसी तस्वीर के प्रकाशित होने की हमें कोई सूचना है!

Advertisement

धोनी की वकील रजनीश चोपड़ा ने इस वारंट को गलत बताया है. रजनीश की अनुसार हमें इससे पहले कोई भी समन नहीं मिला जिसकी हमने उपेक्षा की हो! तो फिर गैर जमानती वारंट जारी करने का प्रश्न ही नहीं उठता !

धोनी कि यह तस्वीर जिसमें वह भगवन विष्णु की रूप में अवतरित हुए हैं तथा एक हाथ में जूता लिए हैं, ने काफी हो हल्ला मचाया था !

Advertisement