Advertisement

नितीश कुमार का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों को आई चोटें

सुपौल: गुरुवार देर रात बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का काफिले की गाड़िया दुर्घटनागस्त हो गई| मुख्यमंत्री काफिले के साथ नहीं थे, देर रात किशनगंज से पटना वापस आ रहे थे| काफिला सुपौल के पास NH57 पर हुआ|

हादसे में नितीश कुमार को कोई चोट नहीं आई

प्राप्त जानकारी के अनुसार नितीश कुमार काफिले में नहीं थे| उन्हें कोई चोट नहीं आई है| उनके काफिले के चार पुलिसकर्मी घायल हो गए| जिन्हे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया| निर्मली स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है| यह घटना सुपौल-कोसी महासेतु टोल प्लाजा के पास हुई| दुर्घटना की वजह ओवरटेक बताई जा रही है|

Advertisement

मुख्यमंत्री किशनगंज जिले से राजधानी एक्सप्रेस से पटना वापस आये| वही उनकी स्कॉट टीम NH57 से पटना आ रही थी| जब यह हादसा हुआ| सूत्रों के अनुसार सुपौल के पास स्कॉट टीम के ड्राइवर ने एक ट्रक को ओवरटेक किया| ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी पलट गई| जिसके दौरान यह हादसा हो गया| जिसमे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए|

Advertisement