Advertisement

किस्मत बदलनी है तो कीजिये अपनी राशि के हिसाब से यहाँ बताये गए ज्योतिषीय उपाय

Kismat Badalni Hai To Kijiye Apni Rashi Ke Hisab Se Yahan Bataye Gaye Jyotishya Upaye

हम आपको आपकी राशि के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप एक अच्छा और सुखमय जीवन प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात, इन उपायों को करने में आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा।Kismat Badalni Hai To Kijiye Apni Rashi Ke Hisab Se Yahan Bataye Gaye Jyotishya Upaye

Advertisement

मेष राशि  – अगर आप मेष राशि से संबंध रखते हैं तो आपको अपने मूड स्विंग यानि बात-बात पर मूड बदलने के स्वभाव से बचना चाहिए। शीघ्र क्रोध, अनियमितता, अंधभक्ति से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा आपके लिए।

वृष राशि इस राशि के जातकों को सर्वप्रथम अपने आलस्य को त्याग देना चाहिए। इसके अलावा स्वार्थ, कामुकता, भौतिकवादिता और क्रोध से भी दूर रहना चाहिए।

Advertisement

मिथुन राशि इस राशि के लोगों को एक ही समय में दो कार्य करने की स्थिति से बचना चाहिए। ज्यादा बातें करना भी आपको मुश्किल में डाल देता है। आपके भीतर एकाग्रता का अभाव है जो आपके लिए नकारात्मक हो सकता है।

कर्क राशि  – आपके भीतर पनप रहा गुस्सा और जिद आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आत्मप्रशंसा के साथ-साथ दूसरों की खुशामद करने से भी आपको बचना चाहिए। स्वयं को नैसर्गिक तौर पर अपनाएं, बनावटी लहजा आपके लिए सही नहीं है।

Advertisement

सिंह राशि बेवजह की चतुराई दिखाना और कमीशन के काम में हाथ आजमाना आपको भारी पड़ सकता है। आपको झूठ बोलने और चुगलखोरी करने से भी बचना चाहिए।

कन्या राशि अपने सिवा अन्य लोगों में कमी ढूंढ़कर आप अपने लिए समस्याएं बढ़ा रहे हैं। आलोचना, संदेह, क्रोध, इन सबसे आपको दूर रहना चाहिए।

तुला राशि शीघ्र निर्णय ना ले पाने का स्वभाव आपके लिए हानिकारक हो सकता है। सौंदर्य पर अधिक व्यय, दूसरों पर जल्दी भरोसा करना, दूसरों के लिए त्याग करना, इन सब से आपको बचना चाहिए।

Advertisement

वृश्चिक राशिइस राशि के जातकों को दूसरों की व्यंग्यात्मक आलोचना करने से बचना चाहिए। बेवजह का क्रोध और अवसरवादिता से जितना बच सकें उतना अच्छा है।

धनु राशि वाचालता और लगातार भाषण देने से बचें। किसी का अपमान (गलती से या जानबूझकर) करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मकर राशि इस राशि के जातकों को आत्मप्रशंसा, दिखावा और भावहीनता के अलावा स्वार्थ, अधीरता, और वाचालता से भी बचना चाहिए।

कुंभ राशि इस राशि को अपना स्वभाव लगभग 100 प्रतिशत परिवर्तित करना चाहिए। सक्रियता और शीघ्रता आपको फल दे सकती है। आपको एकांतवास, उदास रहने और कठोरता से बचना चाहिए।

मीन राशि – अनिश्चित विचार और कमजोर संकल्प आपको मुश्किल में डाल देता है, इसलिए आपको इससे जरूर किनारा कर लेना चाहिए। खर्च पर नियंत्रण करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

Advertisement