Advertisement

धनतेरस के दिन कम कीमत में क्या खरीदें जिससे हो शुभ लाभ और लक्ष्मी की प्राप्ति

धनतेरस के दिन कम कीमत में क्या खरीदें जिससे हो शुभ लाभ और लक्ष्मी की प्राप्ति (Dhanteras ke din kya khareeden)

दीपावली से दो दिन पहले आने वाला धनतेरस का त्यौहार हिंदुओं के लिए दिवाली से काम महत्त्वपूर्ण नहीं है. इस दिन तमाम बाजार सजे रहते हैं और लोग दिल खोल कर नए बर्तनों, स्वर्ण आभूषणों आदि की खरीदारी करते हैं क्योंकि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी और समृद्धि आने का योग बनता है. माना जाता है कि भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन से इसी दिन प्रकट हुए थे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस धनतेरस को आपको स्वर्ण आभूषणों के अतिरिक्त किन किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ लाभ होगा. साथ ही हम आपको आपकी राशि के अनुसार किस वस्तु की खरीदारी करनी चाहिए, यह भी बताएँगे:

Dhanteras ke din kya khareedenगणेश-लक्ष्मी की मूर्ति – गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन-संपत्ति का आगमन रहता है और पूरे सालभर घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती।

Advertisement

पीतल और चांदी – इस दिन पीतल और चांदी खरीदना चाहिए क्योंकि पीतल भगवान धन्वंतरी की धातु है। पीतल खरीदने से घर में आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभता आती है। वहीं चांदी कुबेर की धातु है। इस दिन चांदी खरीदने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है।

धनिया – साबुत धनिया धन का प्रतीक है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।

Advertisement

बर्तन – धनतेरस के दिन ही मां अन्नपूर्णा का भी दिन होता है इसीलिए इस बर्तन खरीदना बहुत अच्छा रहता है।

शंख – शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन शंख को घर लाएं और इसे दीवाली पूजन के समय बजाएं। नहीं बजा सकते हैं तो भी इसे स्थापित करें। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और घर के अनिष्ट टल जाएंगे।

Advertisement

झाड़ू – दीपावली के मौके पर नई झाड़ू को घर में लाना अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाएंगी और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा। लेकिन कुछ दिन के लिए इस झाड़ू को बाहर के लोगों को नजरों से बचाकर रखें।

स्फटिक का श्रीयंत्र – स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं।

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी के सुझाव

धनतेरस पर नई चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। यहां तक कुछ जगहों पर मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई किसी भी वस्तु में तेरह गुनी वृद्धि होती है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे। अगर आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस पर शॉपिंग करें तो निश्चित रूप से धन्वंतरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Advertisement

मेष – धनतरेस पर मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृषभ – वृष राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा चांदी या तांबे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें बहुत फायदा होगा।

मिथुन – मिथुन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण, हरे रंग के घरेलू सामान और जैसे पर्दा इत्यादि खरीदना अच्छा रहेगा।

कर्क – कर्क राशि वालों को चांदी के आभूषण, सिक्के और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना काफी शुभ रहता है।

सिंह – सिंह राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए।

कन्या – कन्या राशि वालों को धनतेरस के दिन श्री गणेश की मरगज की मूर्ति या सोने के आभूषण जरूर खरीदने चाहिए।

Advertisement

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के दिन अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के सिक्के या आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की बड़ी कृपा मिलेगी।

धनु – धनु राशि वालों को इस दिन सोने के सिक्के, आभूषण या तांबे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।

मकर – मकर राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।

Advertisement

कुंभ – कुंभ राशि वाले अगर धनतेरस के दिन सौंन्दर्य प्रसाधन के सामान, सोना, फुटवियर (जूते-चप्पल) खरीदेंगे तो उन्हें बहुत लाभ होगा।

मीन – मीन राशि वाले धनतेरस के दिन सोने के सिक्के, आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदेंगे तो बहुत लाभ होगा।

Advertisement