Advertisement

दिल्ली में McDonald के 43 रेस्तरां पर लगा ताला, नहीं मिलेगा बर्गर

नई दिल्ली: McDonald आज भारत खसकर दिल्ली के लोगो की पहली पसंद बन गया है| पर क्या आपको मालूम है कि आपका पसंदीदा रेस्तरां पर लग रहा है ताला| जी हाँ गुरुवार से दिल्ली के 43 रेस्तरां बंद हो रहे है| अब आपको McDonald के बर्गर नहीं मिल पाएंगे|

दिल्ली में McDonald के 43 रेस्तरां पर लगा ताला, नहीं मिलेगा बर्गर

Advertisement

मिडिया सूत्रों के मुताबिक मैकडोनाल्ड और उसके जॉइंट वेंचर कनॉट प्लाजा रेस्टॉरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (सी.पी.आर.एल.) के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था| इस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है| जिसके तहत सी.पी.आर.एल. ने दिल्ली में चल रहे 55 आउटलेट्स में से 43 आउटलेट्स बंद करने का निर्णय लिया है|

McDonald बंद होने से होंगे 1700 कर्मचारी बेरोजगार

वैसे हम सब तो बर्गर कही और से भी खा लेंगे| परन्तु मैक्डोनाल्ड्स बंद होने का सबसे ज्यादा असर इसमें काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ेगा| इस फैसले से लगभग 1700 कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगे| सी.पी.आर.एल. के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम बक्शी ने कहा यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है| हमें बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली में सी.पी.आर.एल. द्वारा ओपरेटस 43 आउटलेट्स अस्थाई रूप से बंद हो रहे है| पुरे देश में सी.पी.आर.एल. द्वारा 168 McDonald आउटलेट्स संचालित किये जा रहे है|

Advertisement

रेस्तरां के अस्थाई रूप से बंद किये जाने के बारे में विक्रम बख्शी और उनकी पत्नी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है| दोनों अभी भी बोर्ड मेंबर है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2013 में विक्रम बक्शी को मैक्डोनाल्ड्स ने मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से हटा दिया था| जिसके बाद दोनों में काफी कहासुनी भी हुई| विक्रम बक्शी ने दुनिया कि सबसे बड़ी फ़ास्ट फ़ूड चेन कंपनी को अदालत में घसीटा था| दोनों के बीच काफी लम्बी क़ानूनी कार्यवाही चली| अब बताया जा रहा है कि दिल्ली में रेस्तरांबंद होने का यह भी कारन हो सकता है|

Advertisement