Advertisement

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा, बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा में कौनसा अलंकार है?

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा में कौनसा अलंकार है?

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा में रूपक अलंकार है। प्रस्तुत पंक्तियों में दान को फरसा , बुद्धि को प्रचंड शक्ति कहा गया है। इसके अतिरिक्त उच्च विज्ञान को कठोर धनुष के समान बताया गया है। इसमे फरसा पर दान का,बुद्धि पर प्रचंड शक्ति का तथा कठोर धनुष पर विज्ञान का रूप आरोपित किया गया है।

दूसरे शब्दों में कहें तो दोनों में कोई भेद नहीं है इसलिए रुपक अलंकार का प्रयोग है।

Advertisement

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय –उपमान

दान – फरसा

Advertisement

बुद्धि –शक्ति

विज्ञान- कठोर धनुष

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

Advertisement

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

दान-परसु बुधि-शक्ति प्रचंडा , बर-बिज्ञान कठिन कोदण्डा पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

बर – बिज्ञान तथा कठिन कोदंडा में अनुप्रास अलंकार की उपस्थिति।

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply