Advertisement

गुरप्रीत घुग्गी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया

पंजाब के पूर्व संयोजक गुरप्रीत घुग्गी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| इस्तीफे की वजह आप पार्टी द्वारा सांसद भगवंत मान को पंजाब का संयोजक बनाया जाना बताया जा रहा है| जहाँ एक और दिल्ली में आम आदमी पार्टी में घमासान चल रहा है, वहीँ दूसरी और अब पंजाब से भी आप पार्टी पर संकट के बादल छा गए है|

गुरप्रीत घुग्गी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया

Advertisement

भगवंत मान से नाराज चल थे गुरप्रीत घुग्गी

आप पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के विधायकों और संगठन नेताओ से बात की थी| काफी देर चली मीटिंग में घुग्गी को पंजाब का संयोजक पद से हटाकर भगवंत मान को संयोजक बनाया गया| बताया जा रहा है पंजाब में मिली पार्टी की हार की वजह से अरविन्द केजरीवाल ने यह निर्णय लिया| केजरीवाल के इस फैसले से पंजाब आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है| कुछ विधायकों का कहना है कि मान की शराबी छवि पार्टी को नुक्सान पहुचायेगी| ज्ञात हो गुरप्रीत से पहले सुखपाल खैरा भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके है|

हालाँकि अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत मान से यह पहले ही बोल दिया है कि उन्हें शराब छोड़नी होगी| यदि मान शराब छोड़ने में कामयाब नहीं होते, तो उनसे यह पद वापस ले लिया जायेगा| सोमवार से ही बाजार में यह खबर फ़ैल रही थी कि गुरप्रीत घुग्गी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते है| आज उन्होंने अधिकारिक पुष्टि करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| इस्तीफे की वजह उन्होंने अभी साफ़ नहीं की है|

Advertisement
Advertisement