Advertisement

नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 20 जवान हुए शहीद, अन्य 7 लोग घायल

रायपुर में सीआरपीएफ को तगड़ा झटका लगा है| नक्सलियों के अचानक हमले में 12 जवान शहीद हो गए वही 7 अन्य घायल हुए है| छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एकबार फिर जवानो पर अचानक हमला किया गया| बताया जा रहा है हमला IED लगाकर किया गया था|

300 से ज्यादा नक्सलियों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला किया

सुकमा में लगभग 300 से जयादा नक्सलियों ने अचानक बटालियन पर हमला कर दिया| जिससे वहां की स्थिति बिगड़ गई| मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है| घायल लोगो को रायपुर के आईजी विवेकानंद सिन्हा अस्पताल में एडमिट कराया गया है| राज्य के डीआईजी सुंदरराज सुकमा के लिए निकल लिए है|

Advertisement

नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 20 जवान हुए शहीद

पीटीआई के अनुसार राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक माओवादी इलाके बुरकापाल-चिंता गुफा क्षेत्र के बीच यह मुठभेड़ हुई| नक्सलियों ने चारो और से बटालियन को घेर लिया| हमला लगभग 12:25 के आस-पास हुआ| इस हमले में घायल हुए जवान 74 वीं बटालियन से है| इनमे से एक इन्स्पेक्टर रैंक का भी है| सभी को हेलीकॉप्टर द्वारा वहां से निकला जा रहा है| एसपी जीतेन्द्र शुक्ला ने बताया हमले के दौरान नक्सली जवानो के हथियार भी लूट कर ले गए है|

Advertisement

सरकार की आपातकालीन बैठक

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपना दिल्ली दौरा रद्द करते हुए बैठक बुलाई है| वही ग्रह मंत्रालय ने भी आपातकालीन बैठक बुलाई है| नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओ ने हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए इसकी घोर निंदा की है| ज्ञात हो इसी साल छत्तीसगढ़ के सुकमा में ही नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 12 जवानो को हमले में मार दिया था| उस समय भी सेनिको पर घात लगाकर हमला किया गया था|

Advertisement