Advertisement

यदि आपके 2 से अधिक बच्चे है तो हो जाइये ख़बरदार

यदि आपके दो से ज्यादा बच्चे है तो यह खबर आपके लिए जरुरी है| असम स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सर्मा ने रविवार को बताया कि जिन लोगो के दो से ज्यादा बच्चों है| उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी|असम सरकार बहुत जल्द एक ऐसा कानून ला रही है जिससे आने वाले समय में असम की जनसँख्या पर लगाम लगाई जा सकेगी| स्वस्थ्य मंत्री ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि असम की बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर असम को सम्पूर्ण विकास की ओर ले जाएगी|

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायत और अन्य स्थानीय निकायों को चुने जाने या नामांकित करने वाले दो से अधिक बच्चे वालो को भी रोकने के लिए एक कानूनी तंत्र पर विचार कर रही है।

Advertisement

यदि आपके 2 से अधिक बच्चे है तो हो जाइये ख़बरदार

दो से अधिक बच्चे वाले होंगे वंचित

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, यह निर्णय जनसंख्या वृद्धि को रोकने के प्रयास करने में सहायता करेगा| सरमा ने कहा कि सरकार कड़े कानूनों पर विचार कर रही है| जिसमें बाल विवाह भी शामिल है। मसौदा नीति ने यह खुलासा किया है कि 14 से 16 वर्ष की आयु के बीच लड़कियों की शादी और 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बीच लड़कों की शादी की उच्च घटनाये सामने आ रही है।

Advertisement

मसौदा राज्य जनसंख्या नीति टिप्पणी और सिफारिशों के लिए सार्वजनिक सुझाव भी माँगा गया है। यह निर्णय राज्य विधानसभा के सामने शीघ्र ही रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: यदि उम्मीदवार निर्धारित आयु (18 और 21 वर्ष) का उल्लंघन करते हुए विवाह कर चुके हैं| तो उनकी सरकारी नौकरियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी सरकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभों से वंचित किया जाएगा।

2011 की जनगणना के अनुसार असम की जनसंख्या 3.12 करोड़ है। पिछले दशक में लगभग एक करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है। हम राज्य में प्रजनन स्वास्थ्य परिदृश्य के समग्र सुधार के लिए सामाजिक-आर्थिक हस्तक्षेप लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जनसंख्या नियंत्रण उपायों को संस्थागत बनाएंगे।

Advertisement
Advertisement