Advertisement

क्या है धन की कमी से छुटकारा पाने का ज्योतिषीय उपाय?

Kya Hai Dhan Ki Kami Se Chutkara Pane Ka Jyotishiya Upaye?

जब तक जीवन है तब सुख-दुख लगा ही रहता है। बस सुख का समय बहुत जल्दी बीत जाता है और दुख की रात कटती ही नहीं है। लेकिन ये बात भी सत्य है कि जिस ईश्वर ने हमें समस्याएं और कष्ट दिए हैं, वहीं ईश्वर हमें उन सभी परेशानियों से निपटने का रास्ता भी दिखाता है।

सनातन धर्म में विभिन्न उपायों द्वारा इस बात का उल्लेख है कि कैसे आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

Advertisement

ये बात तो आप जानते ही होंगे कि मनुष्य जीवन की आधी से ज्यादा समस्याओं की जड़ तो आर्थिक तंगी ही है। अगर उपयुक्त मात्रा में धन न हो तो ये पारिवारिक और सामाजिक दोनों ही तरह से नुकसानदेह साबित होता है।Kya Hai Dhan Ki Kami Se Chutkara Pane Ka Jyotishiya Upaye

इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे शास्त्रीय उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आर्थिक समस्याओं को अपने जीवन से दूर कर सकते हैं।

Advertisement

नियमित रूप से गाय को रोटी या हरी घास खिलाकर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव कर सकता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति की कुंडली में बैठे क्रूर ग्रह भी शांत होते हैं और उसके घर में लक्ष्मी का वास होता है।

हिन्दू धर्म में गाय के भीतर 33 कोटि के देवी-देवताओं का निवास माना गया है। इसीलिए जिस तरह गाय की पूजा को शुभ माना गया है वैसे ही गाय को घास या रोटी खिलाना भी फलदायक करार दिया गया है।

Advertisement

आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से पक्षियों को बाजरा, ज्वार, मक्का या अन्य अनाज के दाने खिलाने चाहिए।

ऐसा करने से व्यवसायिक क्षेत्र में तो बढ़ोत्तरी होती ही है साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूत होती ही है।

जिस व्यक्ति को अपने दुश्मनों का भय सताता रहता है या जिसका कोई बुरा करने पर तुल गया है तो ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि दोष भी शांत होता है।

Advertisement

अगर कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबता ही जा रहा है, तो उसे चींटियों को शक्कर या आटा डालना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज समाप्त होता है और उसे सुखी जीवन मिलता है।

कोई पैतृक संपत्ति हाथ से निकल रही है, मूल्यवान वस्तु खो गई है या फिर कोई बड़ी संपत्ति के छिन जाने की संभावनाएं हैं तो आपको मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति उपरोक्त कार्य करता है निश्चित तौर पर उसकी परेशानियां दूर होती हैं और उसके जीवन में सुख का प्रवेश होता है।

Advertisement