Advertisement

चंडीगढ़ के बारे में 20 रोचक तथ्य जानकारी Interesting Facts about Chandigarh GK in Hindi

Interesting Facts about Chandigarh in Hindi, चंडीगढ़ के बारे में जानकारी

इस पोस्ट में हम आपके लिए चंडीगढ़ से संबन्धित रोचक जानकारी लेकर आए हैं जिसके बाद आप चंडीगढ़ के बारे में 5 line, चंडीगढ़ के बारे में 10 line, चंडीगढ़ के बारे में 5 वाक्य, चंडीगढ़ के बारे में बताइये आदि प्रश्नों का उत्तर आसानी से लिख पाएंगे।

Chandigarh FAQ in Hindi

प्रश्न : चंडीगढ़ कहाँ स्थित है ?
उत्तर : चंडीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित है ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ किन दो राज्यों की राजधानी है ?
उत्तर : चंडीगढ़ दो भारतीय राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है ।

प्रश्न : चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी क्यों है ?
उत्तर : जब पंजाब और हरियाणा का गठन हुआ तो दोनों राज्य चंडीगढ़ को अपनी राजधानी बनाना चाहते थे । इसलिए उत्तर : चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बना कर दोनों राज्यों की राजधानी बना दिया गया ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश कब बना था ?
उत्तर : चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश 1 नवम्बर, 1966 को बना था ।

प्रश्न : चंडीगढ़ को किसके सपनों का शहर कहा जाता है ?
उत्तर : चंडीगढ़ को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के सपनों का शहर कहा जाता है ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ का क्या अर्थ है ?
उत्तर : चंडीगढ़का अर्थ है चंडी का किला ।

प्रश्न : चंडीगढ़ नाम किस प्रकार पड़ा ?
उत्तर : इस स्थान पर हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप देवी चंडिका का मंदिर होने के कारण इस स्थान का नाम चंडीगढ़ पड़ा ।

प्रश्न : चंडीगढ़ को और किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : चंडीगढ़ को “सिटी ब्यूटीफुल” के नाम से भी जाना जाता है ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ शहर का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर : चंडीगढ़ शहर का क्षेत्रफल लगभग 114 वर्ग किलोमीटर है ।

प्रश्न : चंडीगढ़ का प्रतीक चिन्ह क्या है ?
उत्तर : चंडीगढ़ का प्रतीक चिन्ह “खुला हाथ” है जो शांति और सुलह का सन्देश देता है ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में बोले जाने वाली भाषाएँ कौन सी हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में मुख्य रूप से पंजाबी और हिंदी भाषाएँ बोली जाती हैं ।

प्रश्न : चंडीगढ़ शहर का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर : चंडीगढ़ शहर का क्षेत्रफल लगभग 114 वर्ग किलोमीटर है ।

प्रश्न : चंडीगढ़ कितनी ऊँचाई पर स्थित है ?
उत्तर : चंडीगढ़ समुद्रतल से 321 मीटर ऊँचाई पर स्थित है ।

प्रश्न : भारत का पहला योजनाबद्ध शहर कौन सा है ?
उत्तर : भारत का पहला योजनाबद्ध शहर चंडीगढ़ है ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ शहर की योजना किस वास्तुकार ने की थी ?
उत्तर : चंडीगढ़ शहर की योजना फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बुजियर ने की थी ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में और किन प्रसिद्ध वास्तुकारों के नमूने देखने को मिलते हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में पोलैंड के मैथ्यु नोविकी, अमरीकी वास्तुकार अल्बर्ट मेयर और स्विट्ज़रलैंड के पियरे जिएन्नरेट के वास्तु कला के नमूने भी देखने को मिलते हैं ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में कुल कितने सेक्टर हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में कुल 60 सेक्टर हैं । लेकिन ली कार्बुजियर ने 13 अंक को अशुभ मानते हुए इसमें सेक्टर 13 नहीं बनाया ।

Advertisement

प्रश्न : चंडीगढ़ किस लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर : चंदिगढ़ अपने वास्तुकला और शहर के डिजाईन की लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में कौन-कौन से मुख्य पार्क हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में राजेन्द्र पार्क, लेज़र वैली, बोटोनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन, बोगनवेलिया गार्डन, जापानी गार्डन, फ्रेगरेंस गार्डन, म्यूजिकल फाउंटेन पार्क, केक्ट्स गार्डन, सिल्वी पार्क, तोपियारी उपवन, स्मृति उपवन, टेरेस गार्डन और शांति कुञ्ज मुख्य पार्क हैं ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में साहित्य और कला से सम्बंधित कौन से मुख्य संसथान हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, कल्चरल काम्प्लेक्स और प्राचीन कला केंद्र जैसे मुख्य संसथान हैं ।

प्रश्न : चंडीगढ़ में पर्यटकों के आकर्षण के और कौन से मुख्य केंद्र हैं ?
उत्तर : चंडीगढ़ में पर्यटकों के लिए रॉक गार्डन, सरकारी संग्रहालय और कला दीर्घा, अंतर्राष्ट्रीय डॉल्स म्यूजियम, सुखना झील, सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य घूमने के अच्छे स्थान हैं ।

Advertisement

Leave a Reply