Advertisement

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में में कौनसा अलंकार है?

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में में कौनसा अलंकार है?

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में में रूपक अलंकार है। इस पंक्ति में सिंधु रूपी पंछी को तरंग रूपी पंख को प्रति पल फड़काने की बात की जा रही है यहाँ सिंधु पर पंछी का तथा तरंग पर पंख का आरोप किया गया है इसलिए रुपक अलंकार है।

दूसरे शब्दों में कहें तो यह कहा जा सकता है कि सिंधु और पंछी तथा तरंग और पंख में एकरूपता के कारण दोनों अभिन्न हो गए है ,इसे ही उपमेय पर उपमान का आरोप कहते है।

Advertisement

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय- उपमान

सिंधु – पंछी

Advertisement

तरंग – पंख

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

Advertisement

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

सिंधु-बिहंग तरंग-पंख को फड़काकर प्रतिक्षण में पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

प्रकृति के तत्वों को मनुष्य के रूप में वर्णन के कारण मानवीकरण अलंकार की उपस्थिति है।

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply