Advertisement

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो में कौनसा अलंकार है?

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो में कौनसा अलंकार है?

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Advertisement

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो में रूपक अलंकार है। इस काव्य पंक्तियों में कवियत्री यह कह रही है कि राम रत्न रूपी धन प्राप्त हो गया है। इसमें राम नाम के प्रभाव पर धन का आरोप किया गया है इसलिए यहाँ रुपक अलंकार है।

दूसरे शब्दों में कहे तो राम नाम की महिमा और धन (रत्न ) का संबंध इस प्रकार वर्णित किया गया है कि दोनों में कोई अंतर नहीं रह गया है इसी को उपमेय पर उपमान का आरोप कहते है।

Advertisement

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय – उपमान

राम नाम – धन

Advertisement

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

Advertisement

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

र वर्ण की आवृति के कारण राम रत्न में अनुप्रास अलंकार।

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply