Advertisement

नीतीश मंत्रिमंडल में 26 मंत्रियों ने ली शपथ

जदयू के 14 और एनडीए के 12 मंत्री

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वासमत हासिल करने के एक दिन बाद आज २६ मंत्रियों को शामिल करते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने इन मंत्रियों को राजभवन के राजेंद्र मंडपम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 26 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 14, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक मंत्री शामिल हैं।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में जदयू के विजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, मंजू वर्मा, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, मदन सहनी, कपिल देव कामत, दिनेश चंद्र यादव और रामजी ऋषि देव वहीं भाजपा के प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव, राम नारायण मंडल, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश कुमार रमा, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि और ब्रिज किशोर बंद शामिल जबकि लोजपा के एकमात्र नेता श्री पशुपति कुमार पारस को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरों में भाजपा के प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश कुमार शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, बुर्ज किशोर बंद जबकि जदयू से दिनेश चंद्र यादव, राम जी ऋषि देव और लोजपा के पशुपति कुमार पारस शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement