Advertisement

पंजाब सरकार ने किसानो का 2 लाख तक का कर्ज किया माफ़

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब सरकार ने किसानो के लिए बड़ा एलान किया है| सरकार ने अपनी पहली केबिनेट मीटिंग से पहले एक चुनावी वादा पूरा कर दिया है| मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा सत्र में किसानो के कर्ज माफ़ी की घोषणा की|

पंजाब सरकार ने महाराष्ट्र और यूपी से किया दुगुना कर्ज माफ़

पंजाब सरकार ने अपनी घोषणा में पांच एकड़ तक भूमि वाले छोटे किसानो और अत्यंत छोटे किसानो का 2 लाख रूपए तक का कर्ज एकमुश्त माफ़ कर दिया है| साथ ही उन्होंने अन्य किसानो को भी दो लाख रूपए तक की ऋण-माफ़ी दी है| सरकार के इस फैसले से 10.25 लाख किसानो को सीधे फायदा पहुंचेगा| विधानसभा में कर्ज-माफ़ी की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार से दुगुना किसानो का कर्ज माफ़ किया है|

Advertisement

पंजाब सरकार ने किसानो का 2 लाख तक का कर्ज किया माफ़

इसके अलावा कैप्टन सरकार आत्महत्या करने वाले किसानो के परिवारों के लिए भी ख़ुशी लाई है| उन्हें दी जाने वाली एक्स-ग्रेसिया राशि को तीन लाख से बढाकर पांच लाख कर दिया गया है| साथ ही सरकार ने कहा कि आत्महत्या कर चुके किसानो का कर्ज भी सरकार भरेगी| जिससे जिन संस्थाओ ने किसानो को कर्ज दिया उन्हें भी कोई नुकसान न उठाना पड़े| पंजाब की कांग्रेस सरकार का फैसला आने वाले और राज्यों के चुनावो पर सीधा असर डाल सकता है| मोदी सरकार से लोगो में काफी नाराजगी बनी हुई है| कांग्रेस को इस कदम से लोकसभा चुनावो सहित राज्य चुनावो में भी बढ़त मिलने का अनुमान है|

Advertisement
Advertisement