Advertisement

विश्व बैंक ने माना भारत का लोहा, कहा भारत की तेजी से बढ़ रही है अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में सबसे ऊपर रखा है| विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि 2017 में भारत की GDP (सकल घरेलु उत्पाद) की वृद्धि दर 7.2 रहने की उम्मीद है| भारत की 2016 में GDP की दर 6.8 प्रतिशत रही थी| बैंक का कहना है कि भारत नोटबंदी के प्रतिकूल प्रभाव से उभर रहा है|

विश्व बैंक ने माना भारत का लोहा, कहा भारत की तेजी से बढ़ रही है अर्थव्यवस्था

Advertisement

विश्व बैंक ने भारत को दिया चाइना से ऊँचा स्थान

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है| बैंक के अधिकारी के अनुसार चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.5 रहने का अनुमान है| वहीँ 2018 में यह दर निचे होकर 6.3 प्रतिशत पर रेहनेकी आशंका है| बैंक ने जनवरी में भारत के आकड़ो में 0.4 प्रतिशत का संशोधन किया है| वही बैंक ने भारत की अनुमानित वृद्धि दर 2018 7.5 और 2019 में 7.7 रहने का अनुमान लगाया है| बैंक ने माना कि नोटबंदी की वजह से निजी व्यापर में उम्मीद से धीमा विकास हुआ है| जिसके कारन भारत की GDP काम हुई है| परन्तु अब भारत नोटबंदी के विपरीत प्रभाव से बाहर निकल चुका है| अब भारत तेजी से विकास की और अग्रसर है|

साथ ही विश्व बैंक ने प्रति व्यक्ति आय भी 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया है| बैंक के अनुसार मौजूदा सरकार की नीतियों का फायदा 2018 और 2019 में आना शुरू हो जायेगा| जिससे भारत में प्रतिव्यक्ति आय में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है|

Advertisement
Advertisement