Advertisement

त्राल में भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल कमांडर सबजार भट्ट हुआ ढेर

जम्मू-कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है| उसने दक्षिण कश्मीर के हिज्बुल कमांडर सबजार भट्ट को मार गिराया| आतंकियों से ताज़ा मुठभेड़ में सेना को यह बड़ी कामयाबी मिली है| शुक्रवार रात को आतंकियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था| जिसके बाद भारतीय सेना ने इस इलाके को चारो और से घेर लिया| सुबह से हो चल रही मुठभेड़ में किसी भी भारतीय जवान के हताहत होने की खबर नहीं है|

त्राल में भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल कमांडर सबजार भट्ट हुआ ढेर

Advertisement

भारतीय सेना ने भट्ट के अलावा भी मार गिराए आतंकी

सुबह से चल रही मुठभेड़ में अभी तक की जानकारी के अनुसार चार आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है| सेना के सभी जवान सुरक्षित है| पुलिस अधिकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे आतंकियों ने सेना के एक दल पर हमला कर दिया| जब वो रेगुलर गश्त कर रहे थे| सेना ने बिना समय गवाए पूरे इलाके को घेरकर हमला शुरू कर दिया| सेना की मदद के लिए और टुकड़ियों को भी भेज दिया गया|

सबजार भट्ट का दिमाग था सोशल मिडिया ऑपरेट में

कश्मीर में चरमपंथी प्रोपगेंडा के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मिडिया का यूज करने का सारा काम भट्ट करता था| बुरहान वानी की मौत के बाद सबजार भट्ट को हिज्बुल का शीर्ष कमांडर बनाया गया था| सबजार भी बुरहान की तरह दक्षिण कश्मीर का ही रहने वाला था| दोनों बचपन से दोस्त थे| बताया जा रहा है सबजार को प्यार हो गया था| पुआर में धौका मिलने की वजह से भट्ट आतंकवादी बना| बुरहान की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर में आतंक फ़ैलाने का काम सबजार भट्ट का ही था| 2015 से सबजार हिज्बुल से जुड़ा हुआ था|

Advertisement
Advertisement