Advertisement

रेप की कोशिश करने पर लड़की ने काटा महंत हरिस्वामी का प्राइवेट पार्ट, CM ने की तारीफ

केरल: केरल में एक लड़की ने रेप की कोशिश करने पर एक महंत का प्राइवेट काट दिया. यह महंत लड़की का शारीरिक शोषण तब से कर रहा है जब वह दसवीं कक्षा में थी.

कहा जा रहा है कि लड़की का पिता काफी दिनों से बिस्तर पर है जिसके इलाज़ के लिए लड़की की मां महंत को पूजा करने के लिए बुलाती थी. पुलिस ने स्वामी पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है और यह माना जा रहा है कि लड़की की मां पर भी केस दर्ज किया जा सकता है. पुलिस का यह मानना है कि लड़की की मां इस बारे में पहले से जानती हो।

Advertisement

घटना का पता चलने पर केरल के CM विजयन ने लड़की की तारीफ करते हुए कहा की निःसंदेह यह एक साहसिक कदम था.

Advertisement

कोल्लम में शतांभी आश्रम पनमना से ताल्लुक रखने वाला 54 साल का हरिस्वामी अभी अस्पताल में भर्ती है। आश्रम के एक व्यक्ति ने बताया, ’15 साल पहले वह आश्रम में ब्रह्मचारी था, लेकिन बाद में आश्रम छोड़ दिया। यह पता चला है कि वह आश्रम का नाम गलत तरह से प्रयोग कर रहा था।’

Advertisement