Advertisement

Suchna Lekhan Class 8 Hindi सूचना लेखन क्लास 8

सूचना लेखन क्लास 8 Suchna Lekhan Class 8 in Hindi

Suchna Lekhan Class 8 Hindi B: 21वीं सदी सूचना क्रांति का युग है। ऐसे में हर विद्यार्थी को सूचना लेखन में माहिर होना आवश्यक है जो कि न केवल परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने में सहायक होगा वरन जीवन में भी काम आएगा।

बढ़ती तकनीक उन्नति और विकास के कारण आज सूचनाओं का दायरा बढ़ता जा रहा है। बीते कल में जहां सूचनाएं अखबार पत्र और परस्पर संवाद तक सीमित रहा वहाँ आज इसके विविध माध्यमों का विकास होता जा रहा है जिससे सूचनाएं त्वरित गति से सर्वसाधारण तक सुलभ है।

Advertisement

सूचना लेखन के महत्वपूर्ण बिन्दु

  • सूचना प्रायः तीन या चार वाक्यों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना पूर्ण और आसानी से समझ में आने वाली होनी चाहिए।
  • सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना की भाषा प्रभावपूर्ण और मर्यादित शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना की लिखावट पठनीय होनी चाहिए।
  • सूचना देने वाले का नाम या स्थान विशेष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
  • सूचना देने वाले के हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।

सूचना लेखन के लिए ध्यान देने योग्य बातें –

*सबसे ऊपर मोटे अक्षरों में सूचना लिखना चाहिए।
*सूचना लेखन में शीर्षक स्थान दिनांक और समय का उल्लेख होना चाहिए।
*सूचना पत्र में प्रेषक,प्राप्तकर्ता और मुख्य बातों के लिए स्थान होना चाहिए।
*अंत में सूचना सूचित करनेवाले का नाम पदनाम का उल्लेख होना चाहिए।

सूचना के प्रकार –

सूचना के निम्नलिखित 3 प्रकार है –

Advertisement

1. संस्थागत विद्यालई या कार्यालयी सूचना
2. व्यक्तिगत सूचना
3.निविदा या नीलामी सूचना ।

सूचना लेखन की परिभाषा suchna lekhan definition in Hindi

किसी विशेष सूचना को सार्वजनिक करना सूचना लेखन कहलाता है।

Advertisement

सूचना लेखन क्लास 8 प्रारूप Suchna Lekhan Class 8 format CBSE

सूचना लेखन का प्रारूप

सूचना
शीर्षक / संस्था

तिथि —

———————————————————————————————————————————————–

यहाँ पर सूचना लिखें।

———————————————————————————————————————————————–

 

हस्ताक्षर
नाम
पदनाम

सूचना लेखन क्लास 8 उदाहरण Suchna Lekhan Class 8 examples

आप सर्वोदय कन्या विद्यालय दिल्ली की प्रधानाचार्य डॉ अंकिता शर्मा है विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन करने से संबंधित सूचना विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्राओं को 20 से 30 शब्दों में दीजिए।

सूचना

डीएवी पब्लिक स्कूल, आनन्द विहार, दिल्ली

वन महोत्सव का आयोजन

दिनांक – 18.07.22

सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 19.07.22 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बजे विद्यालय के परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आप सभी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देकर इसे सफल बनाएं सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

महोत्सव की तिथि – 19.07.2022
स्थल – विद्यालय नर्सरी
समय – 7 बजे से 10 बजे तक

बलबीर सिंह

प्रधानाचार्य
डीएवी पब्लिक स्कूल आनन्द विहार, दिल्ली

सूचना लेखन क्लास 8 प्रश्न Suchna Lekhan for Class 8 important questions

सूचना लेखन प्रश्न 1 – आपकी कालोनी में रियायती दर पर हेपेटाइटिस-बी के इंजेक्शन लगवाने का निर्णय सदर लायंस क्लब पंजाबी बाग दिल्ली द्वारा लिया गया है। अपनी कालोनी के सूचनापट्ट पर लिखने के लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप कालोनी विकास समिति के सचिव हैं।

Advertisement

सूचना लेखन प्रश्न 2 – आप हिन्दी छात्र परिषद के सचिव प्रगण्य हैं। आगामी सांस्कृतिक संध्या के बारे में अनुभागीय दीवार पट्टिका के लिए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

सूचना लेखन प्रश्न 3 – आप सेठ विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव प्रभारी दीपक कुमार है विद्यालय में वार्षिकउत्सव का आयोजन करने से संबंधित सूचना विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्राओं को 20 से 30 शब्दों में दीजिए।

सूचना लेखन प्रश्न 4 – ज्योति आई केयर फाउंडेशन’ आपकी कॉलोनी में एक कैंप लगाना चाहती है, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र वाले स्त्री-पुरुषों की आँख संबंधी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस कैंप में साठ साल से अधिक आयु के लोगों को चश्मा मुफ़्त दिया जाएगा। कॉलोनी के सचिव की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

Advertisement