Advertisement

क्यों स्त्री को माना जाता है लक्ष्मी का रूप?

Stree (aurat) ko Lakshmi ka roop kyon mana jata hai?

पैसा या धन हमेशा से ही सभी की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। वैदिक काल से ही धन के महत्व को बताया गया है। धन प्राप्ति के लिए जरूरी है कि धन की देवी महा लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। शास्त्रों में बताया गया है कि किन महिलाओं पर सदैव देवी महा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसी वजह से स्त्रियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं जिससे उनके घर में सदैव महा लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उसके परिवार में कभी भी किसी वस्तु की कमी न हो। जानिए, किन स्त्रियों पर महादेवी लक्ष्मी कृपा बरसाती रहती है। महालक्ष्मी कहां निवास करती है? इस संबंध में देवी ने स्वयं बताया है कि-
• जो स्त्रियां स्वभावतः सत्यवादिनी तथा पवित्रता, धार्मिक आचरण करने वाली है, जो भगवान में आस्था रखने वाली है, उनके यहां मैं निवास करती हूँ।
• जो स्त्रियां घर को और बर्तन को शुद्ध तथा स्वच्छ रखने वाली हैं और गायों की सेवा तथा धन धान्य संग्रह करती हैं, उनके यहां भी मैं सदा निवास करती हूँ।
• जो स्त्रियां सत्य बोलने वाली और सौम्य वेषभूशा धारण करने वाली होती हैं, सद्गुणी, कल्याणमय आचार विचार वाली होती है, ऐसी स्त्रियों के यहां मैं सदा निवास करती हूँ।

Advertisement

Leave a Reply