Advertisement

सोनू निगम ने दिया अजान को लेकर बयान

मशहूर गायक सोनू निगम ने मस्जिदों से सुबह-सुबह आने वाली अजान की आवाज को लेकर एक ट्वीट किया है| जिससे सोशल मिडिया में एक नई बहस चालू हो गई है| सोनू निगम काफी बार विवादों में रह चुके है| इस बार भी उन्होंने एक ट्वीट करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है|

आप और हम सब जानते है कि मस्जिदों में सुबह-सुबह अजान की जाती है| अजान की आवाज को दूर तक पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है| सोनू निगम के इस ट्वीट के होते ही ट्वीट के प्रयुत्तर भी आने शुरू हो गए है| सोशल मिडिया में इसका अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है| वही सोनू भी जवाब देने में पीछे नहीं है|

Advertisement

सोनू निगम ने कहा कब तक हम ऐसी धार्मिक रीतियों को ढोयेंगे

हम सब जानते है सुबह को मस्जिदों से आने वाली अजान से अक्सर सभी लोग उठ जाते है| सोनू निगम ने ट्वीट करके कहा कि अगर वो मुस्लिम नहीं है तो उन्हें क्यों रोज सुबह अजान की आवाज़ सुनकर उठना पड़ता है| उन्होंने यह भी लिखा कि आखिर कब तक हमे इस तरह के धार्मिक रीतियों को ढोना पड़ेगा|

सोनू निगम ने दिया अजान को लेकर बयान

Advertisement

अपने ट्वीट के जबाब में उन्होंने एक उत्तर यह भी दिया| जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी| तब बिजली नहीं थी| फिर एडिसन द्वारा बिजली की खोज के बाद यह ड्रामेबाजी क्यों? उनके इन ट्वीट्स ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है| कुछ लोग इसके पक्ष में तो कुछ लोग इसके विपक्ष में आ रहे है|

साथ ही सोनू ने यह भी कहा कि इस तरह की ड्रामेबाजी मंदिरो या गुरुद्वारों में भी नहीं होनी चाहिए| उन्होंने कहा यह सब केवल दिखावा है| आप इन कुरीतियों को छोड़ आगे बढ़ो| जमाना कहाँ से कहाँ पहुंच रहा है और आप अभी भी इन कुरीतियों पर ही रुके हुए है| उन्होंने कहा यह सब बस गुंडागर्दी है और कुछ नहीं|

Advertisement
Advertisement