Advertisement

शिवलिंग पर कच्चा दूध क्यों चढ़ाया जाता है?

Shivling par doodh kyon chadhate hain?

शिव के पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करते हैं। तो कोई व्रत रखता है। भगवान शंकर को भोलेनाथ कहा गया है। अर्थात् शिवजी अपने भक्तों की आस्था और श्रद्धा से बहुत ही जल्द प्रसनन हो जाते हैं। शिवजी को जल्द ही प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर प्रतिदिन कच्चा गाय का दूध अर्पित करें। गाय को माता माना गया है। अतः गोमाता का दूध पवित्र और पूजनीय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दूध की प्रकृति शीतलता प्रदान करने वाली होती है और शिवजी को ऐसी वस्तुएं अतिप्रिय हैं जो उन्हें शीतलता प्रदान करती हैं। इसके अलावा ज्योतिष में दूध चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है। चंद्र से संबंधित सभी दोषों को दूर करने के लिए प्रति सोमवार को शिवजी को दूध अर्पित करना चाहिए। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए यह भी जरूरी है कि आपका आचरण पूरी तरह धार्मिक हो। ऐसा होने पर आपकी सभी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूर्ण हो जाएंगी।

Advertisement

Leave a Reply