Advertisement

किसका स्वराज अभियान रोकेगा अरविन्द केजरीवाल को पंजाब विधान सभा चुनाव जीतने से

आम आदमी पार्टी से मुकाबला करने की तैयारी उनके बिछड़े हुए अपने साथी कर रहे हैं। वे पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी से दो-दो हाथ करने के मूड में दिख रहे हैं।

Prashant Bhushan and Yogendra Yadav to fight Punjab Election to weaken Kejriwalपंजाब में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वहां राजनीतिक हलचलें बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण की जोड़ी खुद को राजनीतिक बनाने पर विचार कर रही है। ऐसी चर्चाओं से अब जोर पकड़ लिया है कि वे जल्द इसका औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

खबर यह भी है कि इसके लिए स्वराज अभियान के कई नेता आपस में मंथन करने में जुटे हैं। वे सही मौके की तलाश में हैं। उनके सामने कई समस्यायें हैं जिन्हें वे जल्द सुलझाने की सोच रहे हैं।

योगेन्द्र यादव को आम आदमी पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। वे कभी अरविन्द केजरीवाल के सबसे करीबी माने जाते थे। उसी तरह प्रशांत भूषण भी पार्टी से बाहर हैं। ये दोनों नेता आप के ‘अपने’ थे जो अब बिछड़ कर उनके खिलाफ नये मोरचे की तैयारी कर रहे हैं जो राजनीतिक मोरचा हो सकता है।

Advertisement
Advertisement