Advertisement

पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi

 श से पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi, Samanarthi, Samanarthak)

Advertisement

शेर-हरि, मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज।

शिव – भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर।

Advertisement

शरीर – देह, तनु, काया, कलेवर, वपु, गात्र, अंग, गात।

शत्रु – रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति।

Advertisement

शिक्षक – गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।

शेषनाग – अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग।

शुभ्र – गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात।

Advertisement

शहद – पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।

शंका – 1. संदेह, शक, आशंका, अंदेशा, अनिर्णय 2. भय, डर, खौफ।

शंकित – 1. शंकाशील, संशययुक्त, आशंकाग्रस्त, संदेहास्पद 2. भयभीत, डरपोक, भयाकुल।

शकुन – सगुन, शुभ मुहूर्त, शुभसूचक चिन्ह।

शक्ति – बल, ताकत, जोर, क्षमता।

शक्तिशाली – बलवान, ताकतवर, जोरदार, ओजस्वी, समर्थ।

Advertisement

शठ – धूर्त, चालाक, लुच्चा, बदमाश, दुष्ट, कपटी।

शतक – शताब्दी, सदी, सौ, सैकड़ा।

शनैः – धीरे, आहिस्ता, हौले।

Advertisement

शनैश्चर – शनि, छायासुत, रविनंदन, मंदग्रह।

शपथ – सौंगंध, कसम, प्रतिज्ञा, प्रण।

शब्द – स्वर, ध्वनि, संख, घोष, लफ्ज, कथन।

शब्दकोश – शब्द संग्रह, शब्द संकलन, शब्दावली, शब्दार्थिका।

शमन – दमन, नियंत्रण, काबू, रोक।

शरण – आश्रय, रक्षा, बचाव, छाँह, छत्रछाया।

शराब – मदिरा, दारू, वारुणी, मय, सुरा।

शराबखाना – मदिरालय, दारू-खाना, मयखाना, सुरालय, सुरा-सदन, हौली।

शराबी – मद्यप, पियक्कड़, दारूबाज, मदिरासेवी।

शरीफ – भला, सज्जन, कुलीन, शिष्ट, विनीत।

शर्त – बाजी, दाँव, प्रतिबंध, अनुबंध।

शर्म – लाज, लज्जा, हया, संकोची, शर्मिन्दगी।

शर्मीला – लज्जालु, लज्जाशील, संकोची, लजीला, एकांतप्रेमी।

शव – मुर्दा, लाश, मिट्टी, लोथ, पर्थिव-शरीर।

शस्त्र – आयुध, अस्त्र, हथियार, युद्ध-साम्रगी।

शस्त्रधारी – सशस्त्र, हथियारबंद, सायुध।

शांत – चुप, मौन, गंभीर, संवेगहीन, आवेशरहित, खामोश, स्थिर।

शादी – विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण, परिणय, गठबंधन।

शानदार – ऐश्वर्यशाली, वैभवशाली, भव्य, दिव्य, विलासपूर्ण, शोभनीय।

शाप – अभिशाप, बद्दुआ, अभिशाप, श्राप।

शामत – दुर्भाग्य, अभाग्य, बदकिस्मती, विपत्ति, दुर्दशा, खराबी।

शायरी – काव्य, कविता, पद्य, छंद।

शालीन – शिष्ट, सभ्य, भद्र, विनीत, नम्र।

शाश्वत – नित्य, सदैव, निरन्तर, लगातार, सर्वकालिक, चिरस्थायी, अविरत, अक्षम।

शासन – 1. आज्ञा, आदेश, हुक्म 2. हुकूमत, प्रशासन, अनुशासन, प्रभुत्व, स्वामित्व।

शिकायत – गिला, शिकवा, निंदा, बुराई।

शिकार – आखेट, मृगया, अहेर।

शिक्षक – अध्यापक, उपदेशक, गुरु, आचार्य, मास्टर, टीचर।

शिक्षा – 1. पढ़ाई-लिखाई, शिक्षण, विद्या 2. उपदेश, ज्ञान, सबक, सीख 3. परामर्श, सलाह, राय।

शिखर – शिरा, चोटी, शिखा, श्रृंग।

शिखा – चोटी, चुंडी।

शिथिल – 1. सुस्त, धीमा, मंद, ढीला, आलसी 2. दुर्बल, कमजोर।

शिरा – नाड़ी, नस, धमनी।

शिला – पाषाण, सिल, पत्थर, चट्टान।

शिल्पी – वास्तुशास्त्री, कारीगर, शिल्पकार, दस्तकार।

शिशिर – जाड़ा, शीतकाल, पाला, सर्दी, ठंडी।

शिशु – बालक, बच्चा, बाल, लड़का।

शीघ्र – तुरन्त, झटपट, तत्काल, फौरन, चटपट, जल्दी।

शीर्ष – 1. सिर, कपाल 2. सिरा, चोटी, शिखर, शिखा।

शुक्ल – उजला, सफेद, श्वेत, उज्ज्वल।

शुचि – पवित्रता, शुद्धता, स्वच्छ्ता, सफाई, पवित्र, शुद्ध, निर्मल।

शुद्ध – विशुद्ध, साफ, चोखा, निर्दोष, स्वाभाविक, पवित्र, निर्मल।

शुद्धि – स्वच्छ्ता, सफाई, पवित्रता, निर्मलता।

शुभ – 1. शिव, शुभकर, मंगल, माँगलिक, कल्याणकारी 2. मंगल, कल्याण, भलाई।

शुरुआत – प्रारम्भ, पहल, श्रीगणेश।

शुष्क – 1. सूखा, रसहीन, नीरस 2. स्नेहरहित, ह्रदयहीन, शून्य।

शून्य – 1. खाली जगह, रिक्त स्थान 2. एकांत स्थान, निर्जन स्थान, जनशून्य स्थान।

शूर – वीर, बहादुर, योद्धा, शूरवीर, साहसी।

शूल – पीड़ा, दर्द, चुभन।

श्रृंखला – 1. क्रम, सिलसिला 2. श्रेणी, कतार, पंक्ति।

श्रृंगार – साज, सजावट, ठाट, सिंगार, अलंकरण, रूपसज्जा।

शेखर – शीर्ष, सिर, खोपड़ी, कपाल, मूंड, मस्तक।

शेखी – गर्व, घमंड, अभिमान, ऐंठ, शान, अकड़।

शैली – चाल, ढंग, प्रणाली, तर्ज, तरीका, विधि।

शोध – 1. दुरुस्ती, शुद्धि 2. जाँच, परीक्षा, पड़ताल, छानबीन।

शोभन – 1. सुन्दर, मनमोहक, मनोहर, सुहावना सजीला 2. उत्तम, श्रेष्ठ, उचित, उपयुक्त।

शोभा – श्री, सुषमा, विभा, आभा, सौंदर्य, सुन्दरता, चमक, सजावट।

श्मशान – मरघट, मसान, मुरदघट्टा, मृतकदाह स्थान, कब्रिस्तान।

श्रमिक – श्रमजीवी, मजदूर, कामकर, मेहनतकश।

श्री – 1. धन, संपत्ति, वैभव, ऐश्वर्य 2. शोभा, सौंदर्य, रमणीयता 3. कांति, चमक, आभा, प्रभा, चमक।

श्रेय – अच्छा, बढ़िया, बेहतर, श्रेष्ठ, उत्तम, उत्कृष्ट।

श्लाघा – प्रशंसा, तारीफ, स्तुति, बड़ाई, खुशामद, चापलूसी।

श्रेष्ठ – अद्वितीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सर्वोत्तम, अनुपम।

श्लाघा – प्रशंसा, तारीफ, स्तुति, बड़ाई, खुशामद, चापलूसी।

श्वास – प्राण, साँस, दम, संजीवनी, वायु।

श्वेत – उजला, उज्ज्वल, गोरा, साफ, दुग्धवत, रजतसदृश।

 

 ष से पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi, Samanarthi, Samanarthak)

षंड – हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द।

षंजन – आर्लिगन, मिलन।

षंडाली – तालाब, ताल।

षटक – छः गुना, छः में खरीदा हुआ, छठी बार होने या किया जाने वाला, छः की संख्या।

षड्यंत्र – साजिश, कुचक्र, कूट-योजना।

षोडशी – दस या बारह महाविद्यालयों में से एक, सोलह वर्ष की स्त्री, सोलह वस्तुओं का वर्ग।

षडानन – षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर।

 

 स से पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd, Synonyms in Hindi, Samanarthi, Samanarthak)

समुद्र – सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि।

समूह – दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय।

सरस्वती – गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्यी, वाक्, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।

सुमन – कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल ।

सीता – वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया।

सर्प – साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।

सोना – स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन।

सूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड।

सिंह – केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज।

सम – सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल।

समीप – सन्निकट, आसन्न, निकट, पास।

सभा – अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा।

सुन्दर – कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य।

सन्ध्या – सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि।

स्त्री – सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी।

सुगंधि – सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू।

स्वर्ग – सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक।

स्वर्ण – सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य।

सहेली – अलि, भटू, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री।

संसार – लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व।

सरस्वती – गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।

सेना – ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी।

साधु – सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन।

सलिल – अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि।

सगर्भ – बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर।

सगर्भा – भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा।

संकट – आपत्ति, विपत्ति, आफत, मुसीबत, विपदा, दुर्भाग्य, अभाग्य।

संकल्प – विचार, इरादा, चेष्टाहीन, इच्छाशक्ति, कामनाशक्ति, दृढ़-निश्चय, प्रतिज्ञा, व्रत।

संकेत – चिन्ह, निशान, लक्षण, प्रतीक।

संकोच – असमंजस, हिचक, लाज, लज्जा, शर्म।

संक्षिप्त – थोड़ा, अल्प, कम।

संक्षेप-समाहार, सारांश, संक्षिप्त रूप।

संगति – मेल, संग, मिलाप, साथ, सम्बन्ध, मैत्री, दोस्ती।

संगम – मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ, सम्बन्ध, संगति।

संग्रह – एकत्रीकरण, संचय, जवाब, ढेर, समूह, राशि।

संघ – वर्ग, समुदाय, समूह, दल, टोली, भीड़।

संघात – 1. आघात, चोट, मार, टक्कर 2. वध, हत्या, कत्ल।

संचालन – निर्देश, निर्देशन, मार्गप्रदर्शन, प्रेषण।

संजीदा – 1. गंभीर, शांत 2. बुद्धिमान, समझदार, प्रतिभाशाली, अक्लमंद।

संतप्त – दग्ध, पीड़ित, दुखित, व्यथित।

संतान-संतति, वंशज, वंश, औलाद, बाल-बच्चे।

संतुलन – साम्य, साम्यवस्था, समभार, समरसता।

संतोष – संतुष्टि, तसल्ली, धीरज, धैर्य, ढाढ़स, संशयपूर्ण, सांत्वना।

संदिग्ध – संदेहजनक, संदेहास्पद, भ्रमयुक्त।

संधि – 1. मेल, संयोग, समाधान, समझौता 2. गांठ, जोड़, मिलान।

संन्यासी – त्यागी, गोस्वामी, योगी, तपस्वी, एकांतवासी, साधनाशील, संत, साधू, मुनि।

संपूर्ण – पूरा, सारा, समूचा, समस्त, सब, कुल, तमाम, सर्व।

सम्बन्ध – सम्पर्क, वास्ता, नाता, रिश्ता, लगाव, सरोकार।

संबोधन – बुलाना, पुकारना, आह्वान करना।

संभावी – संभावित, संभव, मुमकिन, कल्पनीय, अनुमानित।

संभ्रम – घबराहट, व्याकुलता, बेचैनी, विकलता।

संभ्रांत – सम्मानित, प्रतिष्ठित, भद्र पुरुष।

संयत – नियंत्रित, नियमित, मर्यादित, अनुशासित, शांत, गम्भीर।

संविधान – नियम, कानून, राज्य नियम, कायदा।

संसर्ग – सम्पर्क, लगाव, सम्बन्ध, घनिष्टता, मेल-जोल, मेल-मिलाप।

संसारी – पार्थिव, लौकिक, ऐहिक, इहलौकिक, सांसरिक, दुनियावी।

संसिद्धि – सफलता, कामयाबी, सिद्धि, मनोरथसिद्धि।

संस्थापक – संचालक, जनक, मूलकर्ता, आरंभकर्ता, प्रतिष्ठापक।

संहार – ध्वस्त, नाश, विध्वंस, बरबादी।

सखा – साथी, मित्र, दोस्त, संगी।

सखी – सहेली, सहचरी, संगिनी, अली, आली।

सच – यथार्थ, वास्तविक, सत्य, मिथ्यारहित, सच्चा।

सचमुच – 1. ठीक-ठीक, वास्तव में, वस्तुतः 2. निश्चित रूप से, अवश्य, जरूर, निश्चय ही।

सचाई – सत्यता, वास्तविकता, यथार्थता।

सचेत – 1. समझदार, चतुर, होशियार 2. सजग, सावधान।

सच्चाई – 1. सत्यवादी, सत्यवान, सत्यव्रती, सत्यनिष्ठ, निश्छल, ईमानदार 2. प्रमाणयुक्त, प्रामणिक, वास्तविक, असली।

सज-धज – बनाव-सिंगार, सजावट, शान, दिखावट, आत्मप्रदर्शन, आडम्बर।

सजा – दंड, दंडादेश, दंडाज्ञा।

सज्जन – भला, आदमी, शरीफ, व्यक्ति, महानुभाव, सम्मानित व्यक्ति।

सज्जा – सजावट, सजधज, अलंकरण, बनाव-सिंगार।

सठियाना – बुद्धिलोप होना, मंदबुद्धि होना, मूर्ख होना, मतिभ्रष्ट हो जाना।

सतत – सदा, हमेशा, निरन्तर, लगातार।

सतीत्व – पातिव्रत्य, जितेन्द्रियता, शुचिता, सतीधर्मिता, साध्विता, पतिव्रता।

सत्कार – खातिरदारी, आतिथ्य, मेहमाननवाजी, मेहमानदारी, स्वागत, सम्मान, आदर।

सदन – घर, गृह, मकान, निवास-स्थान, आवास।

सदा – सर्वदा, निरन्तर, सदैव, नित्य, हमेशा, लगातार, हरदम, हरसमय।

सदृश – समान, अनुरूप, तुल्य, बराबर, सम।

सनातन – नित्य, हमेशा, निरन्तर, शाश्वत।

सन्नद्ध – तैयार, उद्यत, प्रस्तुर, तत्पर।

सफल – सार्थक, कारगर, कामयाब, फलीभूत, फलवान।

सभापति – अध्य्क्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, चेयरमैन।

सभ्यता – शिष्टता, शिष्टाचार, शीलवत्ता, भद्रता।

समता – साम्य, बराबरी, जोड़तोड़, तुल्यता, अनुरूपता।

समय – 1. बेला, काल, घड़ी, वक्त 2. अवसर, मौका, अवकाश, फुरसत।

समस्त – कुल, सब, सारा, समूचा, सम्पूर्ण।

समान – तुल्य, सम, बराबर, एक-सा, एक-जैसा, एक भाँति।

समाप्ति – संपूर्णता, पूर्णता, समापन, अवसान।

समीक्षा – आलोचना, समालोचना, निरूपण।

सम्मुख – सामने, आगे, प्रत्यक्ष।

सम्राट – महाराजधिराज, बादशाह, शंहशाह, महाराजा, सुलतान, अधिपति।

सरकारी – आधिकारिक, शासनिक, राजकीय, शासकीय, सार्वजनिक।

सरदार – नेता, नायक, अगुआ, मुखिया।

सरल – सीधा, सादा, कोमल, निश्छल, सच्चा, ईमानदार, उदार।

सर्वज्ञ – सर्वज्ञानी, संपूर्णज्ञाता, समूचा, जानकार।

सलाह – सम्मति, राय, परामर्श, विचार-विनिमय।

सलूक – 1. व्यवहार, बरताव, सद्भाव 2. तौर, तरीका, ढंग, सलीका।

सह – सहित, संग, साथ।

सहनशील – क्षमाशील, क्षमावान, धैर्यवान, धीरज।

सहसा – एकाएक, अकस्मात्, झटपट, अचानक।

सहानुभूति – 1. संवेदना, सहभावना, हमदर्दी 2. अनुकंपा, दया, करुणा।

सही – सत्य, यथार्थ, वास्तविक, सच, ठीक, शुद्ध।

सांत्वना – आश्वासन, ढाढ़स, दिलासा, तसल्ली, धीरज।

साँवला – श्याम, नील, श्यामल, काला, कृष्णवर्ण।

साँस – श्वास, श्वसन, निश्वास, दम।

सांसारिक – लौकिक, लोकपरक, ऐहिक, संसारी, दुनियावी।

साग-पात – शाक, भाजी, तरकारी।

साजिश – षड्यंत्र, कुचक्र, कूटप्रबंध, छल, दाँवघात।

सामग्री – सामान, द्रव्य, चीज, वस्तु।

सामर्थ्य – योग्यता, शक्ति, ताकत, बल।

सामान – 1. माल, साज-सामान, सामग्री 2. उपकरण, औजार।

सायंकाल-रजनीमुख, सायं, दिनांत, संध्या, गोधूति, प्रदोषकाल।

साया – छाया, छाँह, परछाई।

सारणी – तालिका, सूची, सूची-पत्र, अनु-क्रमणिका।

सारांश – निष्कर्ष, आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, भावार्थ, भाव, मतलब।

साह – 1. व्यापारी, वणिक, महाजन, धनी 2. साहूकार, बनिया, सेठ, रोजगारी।

साहस – हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।

सिंहासन – राजासन, गद्दी, राजगद्दी, तख्त।

सिकता – बालू, रेत, बालुका।

सिखाना – शिक्षित करना, शिक्षा देना, योग्य बनाना, ट्रेनिंग देना, अनुशासित करना।

सितारा – 1. नक्षत्र, तारा 2. भाग्य, किस्मत।

सिद्ध – निर्विवाद, निश्चित, प्रमाणित, सर्वमान्य, पुष्ट, साबित।

सिफारिश करना-अनुशंसा करना, अनुरोध करना, संस्तुति करना।

सीमित – मर्यादित, निर्धारित, निश्चित, परिसीमित।

सुन्दरता – सौंदर्य, शोभा, छवि, लालित्य, रमणीयता, कांति, हुस्न, खूबसूरती।

सुन्दरी – प्रियदर्शनी, चंद्रमुखी, मृगनयनी, मीनाक्षी, सुलोचना, गोरी, अलबेली, हसीना।

सुकुमार-कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।

सुगंध – महक, सौरभ, सुरभि, खुशबू।

सुगम – सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।

सुबह – सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।

सुरमा – काजल, अंजन, आँजन।

सुरीला – मधुर, संगीतपूर्ण, मीठा, रसीला।

सुविधाजनक – सुखप्रद, आरामदेह, सुखदायक, सुखकारक, सुविधायुक्त।

सुस्त – आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।

सुस्ताना – विराम लेना, आराम करना, दम लेना, रुकना, ठहरना।

सुस्पष्ट – प्रकट, व्यक्त, साफ, सुबोध।

सूखा – निर्जल, जलहीन, जलरहित, रूखा, शुष्क।

सोच – 1. चिंता, फिक्र, दुविधा, संकल्प-विकल्प 2. दुःख, खेद, पछतावा, पश्चाताप।

सौंपना – समर्पण करना, अर्पण करना, समर्पित करना, प्रदान करना।

स्तन – पयोधर, छाती, चूचुक, चूची, स्तन्याशय, उरोज।

स्वार्थी-स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगरज।

स्वावलंबन – आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।

स्वीकार – स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।

Advertisement

Leave a Reply