Advertisement

मोदी सरकार का बड़ा एलान किसानों को ब्याज में मिलेगी 5 फीसदी की छूट

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो किसानों के साथ खड़ी है| मोदी केबिनेट ने किसानों के 3 लाख रूपए तक के कर्ज पर 3 फीसदी छूट को बढाकर 5 फीसदी कर दिया है| सूत्रों के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है क्यूकि अधिकतर किसान कर्ज माफ़ी के चक्कर में लोन नहीं चुकाते है| इस नई स्कीम के तहत सरकार करीब 19,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसमें किसानों को 9% ब्याज पर मिलने वाला लोन अब 4% ब्याज पर मिलेगा|

मोदी सरकार का बड़ा एलान किसानो को ब्याज में मिलेगी 5 फीसदी की छूट

Advertisement

इससे किसान अब अधिक कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे| एक अधिकारी ने बताया हम देखते है कि किसान अधिक ब्याज दर होने के कारण बैंक से लिया गया कर्ज चुकाने में असमर्थ होता है| कुछ किसान सोचते हैं कि कर्ज माफ़ी मिल जाये| मोदी सरकार ने किसानो को अधिक से अधिक कर्ज चुकाने के लिए उनकी ब्याज की दर को कम कर दिया है| जिससे अब किसान ज्यादा से ज्यादा आसानी से अपना कर्ज उतार सकेगा|

यह सुविधा अच्छे गुडविल किसानों को मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी केबिनेट ने यह छूट ईमानदार किसान को दी है| यह छूट केवल उन किसानो को मिलेगी जो अपना कर्ज एक साल के अंदर चुका देते है| सरकार केवल ईमानदार किसान के साथ खड़ी है- यह कहना है एक अधिकारी का| साथ ही उन बैंको को भी फायदा होगा जो किसानो के कर्ज के तले दवे हुए है| सरकार किसानो को ५% से अधिक की चुकाई गई ब्याज को उन्हें वापस देगी|

Advertisement

ज्ञात हो आजकल कर्ज माफ़ी को लेकर लगभग सभी राज्यों में हड़ताल की जा रही है| भाजपा शासित राज्यों में राज्य सरकार धीरे-धीरे कर्ज माफ़ी कर भी रही है| ऐसे में भी मोदी सरकार का यह एलान राज्यों को भी सुविधा देगा| उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले कर्ज माफ़ी दी| इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी तारीख तय कर दी है|

Advertisement