Advertisement

MCD चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त, AAP हुई फेल

MCD चुनाव के शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त मिल रही है| अभी तक ताजा अपडेट के हिसाब से बीजेपी नगर निगम चुनाव में 184 सीटों पर बढ़त बना चुकी है| कांग्रेस 54 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है| आम आदमी पार्टी की हालत सबसे ज्यादा पस्त है| वो तीसरे नंबर पर खिसक गई है|

MCD चुनाव रिजल्ट अपडेट

दिल्ली नगर निगम के अब तक 272 में से 270 सीटों के रुझान आ चुके है| जिसमे बीजेपी 182 सीटों के साथ पहले नंबर पर है| वही कांग्रेस और आप दूसरे और तीसरे नंबर पर है| कांग्रेस को अब तक 41 और आम आदमी पार्टी को 43 सीटों पर बढ़त मिली हुई है| वही 4 सीटों पर अन्य को बढ़त मिली हुई है|

Advertisement

MCD चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त, AAP हुई फेल

MCD चुनाव के रिजल्ट पर प्रतिक्रियाएं

चुनावी रिजल्ट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनता का शुक्रिया अदा किया है| उन्होंने कहा बीजेपी जनता के प्यार के प्रति आभारी है| हम पूरी ताकत से दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का प्रयास करेंगे| केजरीवाल के प्रशन्न पर मनोज तिवारी ने कहा वो दिल्ली पर भद्दा है| उन्हें काम करने में नहीं आरोप लगाने में ज्यादा मज़ा आता है| वही सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा हमसे 10 साल में जो काम नहीं हो पाए है| जो काम रह गए है| हम उन्हें और अच्छी तरह से करने का प्रयास करेंगे| हम दिल्ली की जनता के लिए हर संभव कार्य करेंगे, जिससे यहाँ की जनता को कोई परेशानी न हो|

Advertisement

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा जी देखो EVM की गड़बड़ी की खबरे तो कई जगह से आयी है| भारत में लोकतान्त्रिक मतदान होना चाहिए न कि तांत्रिक| EVM मुद्दा कोई छोटा मुद्दा नहीं है| हमें इसके बारे में प्रशन्न भी पूछना चाहिए और इसकी जाँच भी होनी चाहिए|

Advertisement