Advertisement

उत्तर प्रदेश के ज्वेलर्स दो व्यापारियों की हत्या के मामले में आज होंगे हड़ताल पर

लखनऊ: मथुरा में दो व्यापारियों की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे। राज्य के जौहरी ने दो व्यापारियों की मौत के बाद अपनी आवाज उठाई है, जिनकी मथुरा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा प्रदान करने मांग की हैं।

ज्वेलर्स समुदाय ने हत्या के बाद की सुरक्षा की मांग

ज्वेलर्स समुदाय ने हत्या के बाद सुरक्षा मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने कल कहा कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जाएगा। शर्मा ने मथुरा में मीडिया से कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हमारी सहानुभूति पीड़ितों के परिवारों के साथ है। हमें घटना के बारे में कुछ सुराग मिल चुके हैं और जिससे अपराधियों को उचित जांच के जरिए सलाखों के पीछे रखा जायेगा।

Advertisement

ज्वेलर्स समुदाय ने हत्या के बाद की सुरक्षा की मांग

उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने घटना के बाद गश्त में वृद्धि के लिए आदेश दिया है। उन्होंने कहा, एसीपी मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे है और जल्द ही दोषी को दंडित करने के लिए सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने मथुरा घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दिया है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की और राज्य में कानून और व्यवस्था का सख्त कार्य करने के लिए कहा।

Advertisement

उन्होंने कहा, हम पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे और अस्पताल भी जाएंगे। हम राज्य में सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के बीच कानून का भय विकसित करने का आश्वासन देते हैं। हमारी सरकार प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था लाने के लिए वचनबद्ध है|
सोमवार की रात को होली गेट के व्यस्त बाजार इलाके में दो व्यापारी, विकास और मेघ अग्रवाल को छह सशस्त्र लोगों ने मार दिया था| जिन्होंने कोयलावली गली में उनकी दुकान मयंक चेन में घुसकर लगभग चार करोड़ के सोने के जेवर चुरा कर ले गए| दोनों ज्वेलर्स की मौके पर ही मौत हो गई थी|

Advertisement