इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक शकुंतला खटिक का इंदौर से एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है| जिसमें शकुंतला खटिक पार्टी के कर्मचारियों और किसानों को आस-पास के पुलिस स्टेशन को जला देने के लिए उकसा रही है।
मध्य प्रदेश में हो रहा है किसान आंदोलन
उनका यह भड़काऊ भाषण कैमरा पर पकड़ा गया और साथ ही वायरल भी होता चला गया| कहा जाता है कि वह विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीब हैं। वीडियो को मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर भी साझा किया है। खुद का बचाव करते हुए खटिक ने कहा है कि वीडियो उनकी छवि को खराब करने के लिए सामने लाया गया है। चूंकि राज्य में हिंसा फैली हुई है| इसलिए भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह किसानों को हिंसक होने के लिए उकसा रही है| कांग्रेस बड़े पैमाने पर आग लगाने की कोशिश करवा रही है।
MP मे करैरा विधानसभा से काँग्रेस विधायक शकुंतला खटीक, कार्यकर्ताओ को थाने मे आग लगाने हेतु उकसाते हुए।
यही है काँग्रेस का असली चरित्र। pic.twitter.com/EkCXtdOFev
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 9, 2017
एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने कहा, किसान शांति से अपने मुद्दों को उठा रहे हैं| लेकिन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हिंसा में शामिल हैं। हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्दी ही असामाजिक तत्वों को पकड़ा जायेगा| राज्य सरकार किसानो की खुशहाली के लिए कुछ भी करने को तैयार है|







